Headlines

MLC Election Live : मुजफ्फरपुर में 99.49 % वोटिंग, 5 प्रखंड 100%

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 4 April : वोटो की बरसात चिलचिलाती धुप में मुजफ्फरपुर में 99.49 % वोटिंग. मुजफ्फरपुर में वोटों की बरसात हुई है. गर्मी की अभी शुरुआत हुई और भीषण गर्मी पड़ने लगी है लगभग 37 से 38 डिग्री सेल्सियस गर्मी में मुजफ्फरपुर में 99.4% मतदान हुए हैं जो एक रिकॉर्ड है. विधान परिषद का चुनाव सुबह 8:00 बजे जिले के सभी 17 बूथों पर शुरू हो गया. दोपहर के 12:00 से 1:00 बजे तक तो लगभग सन्नाटा था 40 से 50% ही मतदान हुए थे. लेकिन 1:00 के बाद अचानक वोटों की बरसात शुरु हुई. सभी जनप्रतिनिधि वोट करने बाहर निकले.

मुजफ्फरपुर में मतदाताओं की संख्या 6107 है.जिसमे 2907 पुरुष मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया और 3168 महिला मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया .कुल 6076 ने मतदान किया यानि 99.49 फीसदी मतदान हुआ.

मुजफ्फरपुर में 100 फ़ीसदी वोट डालने वाले प्रखंड बदरा, कटरा, मुरौल,साहिबगंज और मड़वन रहे. बाकी प्रखंडों में लगभग 100 फ़ीसदी मतदान हुआ. वोटों की फुहार दोपहर के बाद वोटिंग समाप्त होने तक होती रही. मुजफ्फरपुर के बाकी 11 प्रखंड में मुसहरी में 99.53%, बोचहां 99.70%, सकरा में 99.77%, औराई में 99.26 %, गायघाट में 99.74%, मीनापुर में 98 .64%, सरैया में 99.78%, मोतीपुर में 99.58%, कुढ़नी में 99.01%, पारु में 99.46% फीसदी मतदान हुए.

SKJ Law College
SKJ Law College


बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर बंपर वोटिंग हुई है. चुनाव में 97.84% फीसदी औसत से ज्यादा वोटिंग दर्ज किया गया. पूर्णिया अररिया किशनगंज में 98.38% मतदान, सहरसा मधेपुरा सुपौल में 98.38% मतदान औसत, मुंगेर जमुई लखीसराय शेखपुरा में 99.34% वोटिंग, गया जहानाबाद अरवल में 99.57% मतदान औसत रहा.

SKJ Law College

विधान पार्षद ही वोट नहीं कर सके


एमएलसी इलेक्शन में विधान पार्षद ही वोट नहीं कर सके क्योंकि उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब था.है न सनसनीखेज मामला तो आम आदमी की क्या होता होगा. RJD विधान पार्षद सुनील कुमार वोट देने से रहे वंचित, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा, ‘वोटर लिस्ट में उनका नाम नही था, अब देखना होगा की नाम कैसे नहीं जुटा.

SKJ Law College

#Biharnews #Muzaffarpurnews #Election