Bihar News
Advertisements

Muzaffarpur 23 February: मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मुस्लिम महिला परित्यक्ता/तलाकशुदा महिला हेतु सहायता योजना का लाभ कैसे लें?आइये जानते हैं. मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मुस्लिम महिला परित्यक्ता/तलाकशुदा महिला हेतु सहायता योजनान्तर्गत निम्नलिखित मानक अहर्ता रखने वाले महिला का आवेदन का आमंत्रण राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक मुस्लिम परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्येश्य से वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्म निर्भर बनाने हेतु प्रत्येक परित्यक्ता/तलाकशुदा महिला को एक मुश्त 25,000/- (पच्चीस हजार) रूपया दिया जाता है।

क्या हैं शर्तें योजना का लाभ उठाने के
1 आवेदिका का उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच हो।
2 आवेदिका का वार्षिक आय 4,00,000/- (चार लाख) से कम हो।
3 पति द्वारा 02 (दो) वर्षो से अधिक अवधि से तलाकशुदा होना/परित्यक्ता होना।
4 पति के मानसिक विकलांगता के मामलो में जिले के सिविल सर्जन द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र ।
5 आवेदिका विधवा न हो अथवा दूसरी शादी नहीं की हो।

#muslimalpsankhyak #yojna #mukhyamantriyojna

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.