Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 24 May : मुजफ्फरपुर में दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है सकरा थाना के रूपन पट्टी चौक के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक से बारात जाते समय साला और बहनोई को कुचल दिया. दोनों की दर्दनाक मौत मौके पर हो गई.चालक गाड़ी लेकर फरार होने में सफल हो गया. स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क को जाम भी कर दिया.

सकरा थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की. मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. सकरा के मुरौल प्रखंड स्थित मीरापुर गांव के 28 वर्षीय विकेश कुमार शर्मा तथा चैनपुर के 34 वर्षीय मंजे कुमार के रूप में पहचान हुई है.


दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कुछ देर के लिए सड़क पर जाम भी लग गया दोनों के गांव में कोहराम और चीख-पुकार मच गई.

Advertisements


मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है आज की यह दूसरी सड़क दुर्घटना है. दुर्घटना होने के बहुत सारे कारण होते हैं और उन कारणों को रोकने का उपाय करना जरूरी हो गया है.

#Accident #Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.