www.goltoo.in

Muzaffarpur Breaking News मुजफ्फरपुर में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की गाड़ी से बच्चा गंभीर रूप से घायल

April 25, 2023 | by Goltoo

sakra-accident

Muzaffarpur 25 April : Muzaffarpur Breaking News मुजफ्फरपुर में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की गाड़ी से एक बच्चे के टकराने की खबर आ रही है. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की स्कॉर्ट गाड़ी से एक बच्चे के टकराने की खबर आ रही है, टक्कर के बाद से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मंत्री की स्कॉर्ट गाड़ी और मंत्री को घेरकर जमकर हंगामा किया. उनके साथ चल रहे अन्य गाड़ीयो और प्रशासनिक अधिकारियों को भी रोक लिया गया.

मोहम्मद साहिल सड़क पार करते समय गाड़ी की चपेट में आ गया.
मोहम्मद साहिल सड़क पार करते समय गाड़ी की चपेट में आ गया.


यह घटना मुजफ्फरपुर के सकरा थाना के बैंक ऑफ इंडिया के समीप हुई. बच्चे के सर और कमर में चोट है जिसे अच्छे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल मुजफ्फरपुर भेजा गया है.


बच्चे के बारे में जानकारी मिली है कि उनके उसके पिता का नाम मोहम्मद इम्तियाज है और उन्होंने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद साहिल सड़क पार करते समय गाड़ी की चपेट में आ गया. घटना के बाद सभी उसे स्थानीय पीएचसी अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया,मामले की जाँच की जा रही है.

#muzaffarpur #news #accident

RELATED POSTS

View all

view all