Muzaffarpur 18 April : RDS College में आयोजित दो दिवसीय कल्चरल फेस्ट ‘विरासत 2026’ के दूसरे दिन पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, स्टैंडअप कॉमेडी, कविता पाठ, गीत एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. अनीता सिंह ने शिरकत की।
RDS College में ‘विरासत 2026’ की धूम
RDS College में आयोजित दो दिवसीय कल्चरल फेस्ट ‘विरासत 2026’ के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, स्टैंडअप कॉमेडी, कविता पाठ, ग्रुप सॉन्ग, डुएट डांस एवं ग्रुप डांस जैसी आकर्षक गतिविधियां शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. रमेश गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अनीता सिंह उपस्थित रहीं।
RDS College सांस्कृतिक संयोजक डॉ. आरती कुमारी ने मुख्य अतिथि का शॉल और मेंमेंटो देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बीबीए के छात्र-छात्रा पायल और प्रियांशु ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सुमनलता के स्वागत भाषण से हुई।

पोस्टर प्रतियोगिता का विषय “War and Peace” तथा पेंटिंग का विषय “Indian Heritage Sites” रखा गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। डुएट डांस में गरबा की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

B.R.A. Bihar University में “भारतीय ज्ञान परंपरा का बहुविषयक चरित्र” संगोष्ठी का शुभारंभ, वक्ताओं ने बताया—समग्र, वैज्ञानिक और समावेशी है भारतीय ज्ञान परंपरा https://t.co/v2zG1p9XvX #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/OxNdOeXzOU
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 18, 2026
गायन में आयुष तथा नृत्य में पीयूष, अपूर्वा, पलक, कोमल, स्नेहा, श्रेया, साक्षी, शिवांगी और रिया ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। वहीं कविता पाठ, पेंटिंग एवं अन्य प्रतियोगिताओं में तनुश्री, ब्रजेश, प्रिया, विवेक और अनुष्का सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कार्यक्रम के दौरान सभी जूरी सदस्यों को सम्मानित किया गया। अंत में डॉ. प्रियंका दीक्षित ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. हसन रज़ा, डॉ. पंकज तिवारी, आरती मित्रा, बिंदु, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. भगवान, आर.एन. ओझा, डॉ. संजय सुमन, आयशा जमाल, डॉ. नियाज़ और डॉ. आशीष कांता सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।