Muzaffarpur News
Advertisements

4 जनवरी 2022 से इंदौर मध्यप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही बिहार टीम का दिनांक 26 दिसंबर 2021 से आयोजित कैम्प का शुभारंभ हुआ। कैम्प में मुजफ्फरपुर की श्रृष्टि और नुसरत गया की माद्री गुप्ता, अर्चना और आमरीन पटना की कृतिका, स्वाति, रत्ना और आद्रिका जहानाबाद की रिचा भागलपुर की अन्नु, साक्षी सुमन और आदया आरा की सोनाली और अंकिता तथा छपरा की आयशा हिस्सा ले रही हैं। कैम्प गोशाला रोड, मुज़फ्फरपुर स्थित सेंट जेवियर्स जुनियर सिनियर स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर शुरू हुआ।

मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने इसका उद्घाटन किया।

बिहार टीम के प्रशिक्षक विनय शंकर एवं टीम प्रभारी अलका सिन्हा को बनाया गया है।इस आयोजन में संघ के सदस्य तबरेज, राजदीप, बलराम और सोहैल उपस्थित हुए। सचिव ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और विजयी होने का आशीर्वाद दिया। टीम 2 जनवरी को इंदौर के लिए प्रस्थान करेगी। प्रशिक्षण के बाद 12 खिलाड़ियों का चयन होगा।

Advertisements
Bihar team going to participate in National Junior Basketball competition organized in Indore Madhya Pradesh
#basketball #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.