www.goltoo.in

RDS College Muzaffarpur पुस्तकें जीवन को रोशनी देती है-प्राचार्य डॉ. अमिता शर्मा

November 4, 2023 | by Goltoo

amita-sharma

Muzaffarpur 4 November :महाराजा कॉलेज आरा के प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय ने अपनी स्वलिखित पुस्तक “प्राचीन भारत की संस्कृतिक तथा प्रशासनिक व्यवस्था” रामदयालु सिंह महाविद्यालय RDS College Muzaffarpur के प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा को भेंट की।

RDS College Muzaffarpur

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि अच्छी पुस्तक जीवन को रोशनी प्रदान करती है। यह सच्चे मित्र की तरह हमेशा सही रास्ता दिखाते हैं तथा हमारा मनोरंजन भी करते हैं। पुस्तक से अच्छा उपहार कुछ भी नहीं। उन्होंने पुस्तक के लेखक प्रो ओम प्रकाश राय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

RDS College Muzaffarpur पुस्तकें जीवन को रोशनी देती है-प्राचार्य डॉ. अमिता शर्मा
RDS College Muzaffarpur पुस्तकें जीवन को रोशनी देती है-प्राचार्य डॉ. अमिता शर्मा

महाराजा कॉलेज आरा के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय


पुस्तक भेंट करते हुए महाराजा कॉलेज आरा के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय ने कहा कि प्राचार्य को पुस्तक भेंट करते हुए उन्हें अपार हर्ष हो रहा है। यह पुस्तक इतिहास और राजनीति शास्त्र के शिक्षकों एवं छात्रों के लिए काफी उपयोगी है। नव नामांकित स्नातक तृतीय सेमेस्टर के छात्र इस पुस्तक का लाभ उठा सकते हैं। मौके पर डॉ राजीव कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू कुमारी, श्री पंकज भूषण, सोनी वर्मा, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।

#rdscollege #Muzaffarpur #maharajacollegearra

RELATED POSTS

View all

view all