Sports
Advertisements

Muzaffarpur 4 November : आज दिनांक 04 नवम्बर 2023 (शनिवार) को बिरला ओपन माइंड स्कूल, तुर्की में “India Zen Do Shin Karate Federation ” के तात्वाधान में 15वीं कराटे कलर बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता -2023 का आयोजन किया गया। जिसमे की स्कूल के सभी वर्ग के लगभग 50 से ज्यादा बालक व बालिका कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया।

India Zen Do Shin Karate Federation बिरला ओपन माइंड स्कूल, तुर्की

कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता में सफल सभी खिलाड़ियो को “इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन” के चेयरमैन, सिहान ई॰ राहुल श्रीवास्तव के द्वारा बेल्ट बांधकर प्रमोशन दिया गया। इसके साथ ही कलर बेल्ट श्रेणी में प्रथम स्थान पाने वाली खिलाड़ी प्रणवी पुष्कर को गोल्ड मेडल, ईशानी सिंह को सिल्वर मेडल व आर्दश कुमार को ब्रांज मेडल देकर विधालय के प्रधानाध्यापिका माला भारती व रास वर्ल्ड के मुख्य प्रशिक्षक सेंडाई सुरज पंडित के द्वारा सम्मानित किया गया।

India Zen Do Shin Karate Federation के तात्वाधान मे कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता बिरला ओपन माइंड स्कूल में
India Zen Do Shin Karate Federation के तात्वाधान मे कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता बिरला ओपन माइंड स्कूल में

सेंशई शिल्पी सोनम,सचिव, इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन ने बताया इस प्रतियोगिता मे परिक्षक के तौर पर उपस्थित रहें सेंशाई उपासना आनंद, सेंशाई तन्नू श्री व विधालय के कोच सेंशाई नितेश कुमार, पीटीआई अजीत कुमार उपस्थित रहे।

Advertisements

येल्लो बेल्ट में प्रमोशन पाने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।
प्रणवी पुष्कर, ईशानी सिंह, श्रीजा, दिव्या, शानवी सिंह, अनुष्का प्रिया, आकृति, श्रेयसी सौरव, अवांसी राज, ओम सांडिल्य, कान्हा कुमार, आर्दश कुमार, अभिराज कुमार समेत पास हुए सभी खिलाड़ियों को येल्लो बेल्ट मे प्रमोशन दिया गया।

#karate #openmindschool #indiazendoshin #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.