Muzaffarpur 30 October : अखिल बिहार शतरंज संघ एवं Muzaffarpur जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में मुजफ्फरपुर के रामदयालु स्थित चंद्रविला विवाह भवन में कल से बिहार राज्य फिडे रेटिंग सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
Muzaffarpur में बिहार राज्य फिडे रेटिंग सीनियर शतरंज प्रतियोगिता कल से
इस प्रतियोगिता में बिहार राज्य के 30 जिलों के लगभग 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में बिहार के कई वरीय एवं अनुभवी खिलाड़ी, जैसे विपुल सुभाषी, सुधीर कुमार सिन्हा, समीर कुमार, भूपनाथ, सुहम कुमार और शिव प्रिय भारद्वाज सहित अन्य खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह बिहार की प्रमुख शतरंज प्रतियोगिताओं में से एक है। फिडे रेटिंग प्रतियोगिता होने के कारण खिलाड़ियों को अपनी रेटिंग प्राप्त करने अथवा उसमें सुधार करने का अवसर भी मिलेगा। विशेष रूप से मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता काफी लाभदायक है, क्योंकि उन्हें अपने ही शहर में रेटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिल रहा है।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। इसमें आवासीय व्यवस्था की जिम्मेदारी अभिजीत कुमार, भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी मनीष कुमार तथा परिवहन व्यवस्था की जिम्मेदारी अजय कुमार को सौंपी गई है। वहीं, स्वागत समिति का अध्यक्ष संघ के संयुक्त सचिव सुनील कुमार को बनाया गया है।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए पटना के नंद किशोर श्रीवास्तव को मुख्य निर्णायक बनाया गया है। वहीं, उपमुख्य निर्णायक की जिम्मेदारी दामोदर कुमार को सौंपी गई है। प्रतियोगिता के लाइव प्रसारण के लिए अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर आलोक प्रियदर्शी को निर्णायक नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रतियोगिता निदेशक की जिम्मेदारी आभास कुमार को सौंपी गई है।
Muzaffarpur जिला शतरंज संघ के सचिव हिमांशु कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी रिसॉर्ट परिसर में ही की गई है, ताकि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
खेल प्रतिभाओं का सम्मान, खिलाड़ियों का बढ़ा उत्साह! क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल स्कूल ने खो-खो और सेस्टोबॉल में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जर्सी-पैंट देकर सम्मानित किया। #Muzaffarpur https://t.co/lw9tMAB5o5 https://t.co/mK0mN6qTWR
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 30, 2026
मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अमिताभ चंद्रा ने बताया कि यह प्रतियोगिता पांच दिनों तक चलेगी, जिसमें कुल नौ चक्रों की बाजियां खेली जाएंगी। प्रतियोगिता के शीर्ष चार स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ी आगामी 25 नवंबर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.