Sports
Advertisements

Muzaffarpur 6 May : बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव और Muzaffarpur जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष परमानंद सिंहा उर्फ ‘बमबम भईया’ के निधन से बिहार और Muzaffarpur का क्रिकेट जगत शोक में डूब गया है। महेंद्र सिंह धोनी के शुरुआती चयन में अहम भूमिका निभाने वाले बमबम भईया को एलएस कॉलेज मैदान में खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों ने श्रद्धांजलि दी।

Muzaffarpur क्रिकेट को बड़ा झटका: ‘बमबम भईया’ का निधन

Muzaffarpur क्रिकेट जगत के लिए मंगलवार का दिन बेहद दुखद रहा। बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव, Muzaffarpur जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भारती क्लब के पूर्व सचिव परमानंद सिंहा उर्फ ‘बमबम भईया’ का निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह करीब 6 बजे पुणे स्थित अपने पुत्र के आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

Muzaffarpur क्रिकेट को बड़ा झटका: ‘बमबम भईया’ का निधन
Muzaffarpur क्रिकेट को बड़ा झटका: ‘बमबम भईया’ का निधन

भारती क्लब के संचालक संजय वर्मा ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि बमबम भईया केवल एक प्रशासक नहीं, बल्कि क्रिकेट की बारीकियों के सच्चे मार्गदर्शक थे। उन्होंने बताया कि क्रिकेट की तकनीकी समझ और खेल के प्रति अनुशासन उन्होंने बमबम भईया से ही सीखा था। उनके निधन को उन्होंने मुजफ्फरपुर क्रिकेट के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Advertisements

संजय वर्मा ने कहा कि परमानंद सिंहा के नेतृत्व में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का चयन बिहार क्रिकेट संघ की अंडर-16 टीम में हुआ था। क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Muzaffarpur क्रिकेट को बड़ा झटका: ‘बमबम भईया’ का निधन
मुजफ्फरपुर क्रिकेट को बड़ा झटका: ‘बमबम भईया’ का निधन

उनकी स्मृति में एलएस कॉलेज मैदान (भारती क्लब) में खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में मौजूद खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने कहा कि बमबम भईया ने मुजफ्फरपुर में क्रिकेट संस्कृति को मजबूत करने में अहम योगदान दिया था।

उनके निधन पर Muzaffarpur जिला क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार, पूर्व सचिव रविशंकर शर्मा, उदय शंकर शर्मा, पूर्व संयुक्त सचिव अमरेंद्र कुमार, वर्तमान सचिव रचना शर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार समेत कई पूर्व क्रिकेटरों और खेल प्रेमियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

क्रिकेट जगत का मानना है कि परमानंद सिंहा के निधन से मुजफ्फरपुर क्रिकेट ने अपना एक अनुभवी मार्गदर्शक और संरक्षक खो दिया है, जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.