Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 May : RDS College के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में “महात्मा बुद्ध के जीवन-चरित्र एवं उनके दार्शनिक सिद्धांत” विषय पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महात्मा बुद्ध के जीवन, उनके दार्शनिक विचारों एवं मानवीय मूल्यों से परिचित कराना तथा उनमें रचनात्मक चेतना का विकास करना था।

साथ ही बुद्ध पूर्णिमा के महत्व को बताने के साथ ही महात्मा बुद्ध के व्यक्तित्व के आदर्श को व्यक्तिगत आचरण में उतारने की प्रेरणा देने के साथ ही ज्ञान के प्रति उत्कंठा जागृत करना था जिसमें यह प्रतियोगिता पूरी तरह सफल हुई।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डा.) शशि भूषण कुमार ने अपने संदेश में स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग की सराहना करते हुए कहा कि दर्शनशास्त्र विभाग निरंतर शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में बौद्धिक एवं नैतिक चेतना विकसित करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा, मानवीय मूल्यों एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RDS College में बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में महात्मा बुद्ध के जीवन एवं दार्शनिक सिद्धांतों पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित
RDS College में बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में महात्मा बुद्ध के जीवन एवं दार्शनिक सिद्धांतों पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश गुप्ता ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को बुद्ध के जीवन से त्याग, करुणा एवं नैतिक मूल्यों की शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। इस प्रकार की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इतिहास विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. संजय सुमन ने बुद्ध के जीवन को मानवता एवं ज्ञान का प्रतीक बताया।अपने उद्बोधन में कहा कि उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध के विचार आज के समय में शांति, सहिष्णुता एवं मानवीय मूल्यों के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं।

Advertisements

निर्णायक मंडल में जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष मिश्रा, अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. संध्या कुमारी तथा वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका दीक्षित शामिल रहीं। डॉ. प्रियंका दीक्षित ने अपने वक्तव्य में सत्य एवं अहिंसा को अपनाने पर बल दिया, वहीं प्रतियोगिता के दूसरे जज़ डॉ आशुतोष ने ऐसी प्रतियोगिताओं का महत्व बताते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में संवेदनशीलता एवं सृजनात्मकता विकसित करती हैं।डॉ संध्या ने महात्मा बुद्ध के त्याग और तपस्या से प्रेरणा लेते हुए छात्र-छात्राओं को अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. बिंदु, डॉ. अमृता, डॉ. कृतिका वर्मा, डॉ. विकास सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहें।

प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने महात्मा बुद्ध के जीवन, करुणा, त्याग, अहिंसा, मध्यम मार्ग एवं मानवीय मूल्यों को अपनी चित्रकला के माध्यम से अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया तथा उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया।
स्वागत-वक्तव्य और कार्यक्रम का संचालन दर्शनशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा पाठक ने तथा डॉ. स्नेहलता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.