www.goltoo.in

डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय Muzaffarpur में ‘हिंदी साहित्य पर गांधी का प्रभाव’ विषय पर विशिष्ट व्याख्यान आयोजित

May 6, 2026 | by Goltoo

gandhi12

Muzaffarpur 6 May : Muzaffarpur स्थित डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा “हिंदी साहित्य पर गांधी का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रेमचंद से लेकर समकालीन साहित्य तक गांधीवादी विचारधारा के प्रभाव और आज के समय में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की।

डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय Muzaffarpur

आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 को डाॅ० राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय, Muzaffarpur में हिंदी विभाग द्वारा डाॅ० लोहिया स्मृति व्याख्यानमाला के अंतर्गत “हिंदी साहित्य पर गांधी का प्रभाव” विषयक एक दिवसीय विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन महाविद्यालय के डाॅ० लोहिया स्मृति सभागार में किया गया।

डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय Muzaffarpur
डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय Muzaffarpur

संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डाॅ०) मनोज कुमार ने की । प्राचार्य ने प्रेमचंद की रचनाओं पर गांधी जी के प्रभाव को गोदान, सेवासदन, कफ़न, शतरंज का खिलाड़ी आदि रचनाओं का उदाहरण देकर वर्तमान समय में गांधी जी की प्रासांगिकता पर विचार व्यक्त किए।

डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय Muzaffarpur
डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय Muzaffarpur

विशेषज्ञ वक्ता के रूप में लंगट सिंह महाविद्यालय मुजफ्फरपुर के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. डाॅ० राजीव कुमार झा उपस्थित रहे। प्रो० झा ने कहा कि हिंदी साहित्य में गांधी जी प्रभाव छायावाद से लेकर समकालीन रचनाओं में विद्यमान है। उन्होंने बताया कि छायावादी कवियों, प्रेमचंद, रेणु, अज्ञेय , मैथिलीशरण गुप्त, माखनलाल चतुर्वेदी, सर्वेश्वरदयाल सक्सेना आदि के रचनाओं पर गांधी जी का व्यापक प्रभाव है।

स्वागत संभाषण, विषय प्रवर्तन और अतिथियों का सम्मान महाविद्यालय हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो डाॅ० रंजना कुमारी मैम ने की। प्रो रंजना कुमारी ने कहा कि एक गहरी विचारधारा का नाम है गांधी, जो सत्य, अहिंसा और प्रेम जैसे सनातन मूल्यों के पक्षधर थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रो डाॅ० गीता कुमारी कंध्वे और मंच संचालन सहायक प्राध्यापक बैद्यनाथी राम ने किया।

संगोष्ठी में प्रो डाॅ० रेखा कुमारी, प्रो डाॅ० हरिश्चंद्र प्रसाद यादव, डाॅ० रमेश कुमार विश्वकर्मा, डाॅ० अशोक कुमार, डाॅ० अनामिका, डाॅ० रफीउल्लाह अंसारी, डाॅ० अब्दुल अजीज टी के, डाॅ० रंजीत कुमार, डाॅ० मुकेश कुमार ‘सरदार’, डाॅ० शिवेंद्र कुमार मौर्य, डाॅ० संजय कुमार, डाॅ० नन्हे कुमार, डाॅ० वसंत लाल शर्मा, डाॅ० सतीश कुमार, डॉ. इकबाल अहमद समेत महाविद्यालय के सभी सैकड़ो छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

RELATED POSTS

View all

view all