National News
Advertisements

Chandigarh 6 May : चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Chandigarh Airport) पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब इंडिगो की फ्लाइट 6E108 के अंदर अचानक धुआं फैलने लगा। फ्लाइट हैदराबाद से चंडीगढ़ पहुंची थी और लैंडिंग के कुछ ही देर बाद विमान के कैबिन में धुएं की वजह से यात्रियों में दहशत फैल गई।

Chandigarh Airport पर बड़ा हादसा टला : Indigo Flight में धुआं

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, Chandigarh Airport पर विमान में सीट नंबर 39 और 40 के पास रखे एक पावर बैंक में अचानक विस्फोट हो गया। इसके बाद तेजी से धुआं फैलने लगा, जिससे यात्रियों में घबराहट बढ़ गई। हालांकि विमान में मौजूद क्रू मेंबर्स और एयर होस्टेस ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से स्थिति को संभाल लिया और आग पर काबू पा लिया। उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

Chandigarh Airport पर बड़ा हादसा टला : Indigo Flight में धुआं
Chandigarh Airport पर बड़ा हादसा टला : Indigo Flight में धुआं

घटना के बाद विमान को तुरंत पार्किंग बे में ले जाया गया और एहतियातन इमरजेंसी गेट खोल दिए गए। विमान में करीब 200 यात्री सवार थे, जिन्हें इमरजेंसी स्लाइड के जरिए तेजी से बाहर निकाला गया। इस दौरान स्लाइड से उतरते समय 5 से 6 यात्रियों को चोटें आईं। घायलों में कुछ बुजुर्ग यात्री भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisements

यात्रियों में शामिल सौरभ नामक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गोवा से हैदराबाद होते हुए चंडीगढ़ लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी स्लाइड से उतरते समय उनकी पत्नी का पैर मुड़ गया। बाद में उन्हें एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो स्टाफ द्वारा जीरकपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है।

घटना के बाद कुछ समय तक Chandigarh Airport पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो प्रबंधन मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती तौर पर पावर बैंक में विस्फोट को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

इंडिगो एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि लैंडिंग के बाद एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में आग लगने की घटना सामने आई थी। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई। एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचा दिया गया है और उनकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.