Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 May : गुरुकुल शतरंज अकादमी Muzaffarpur से प्रशिक्षित और केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ झपहां की छात्रा साक्षी कुमारी ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खगौल, पटना में आयोजित केवीएस क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता 2026 के अंडर-17 बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर Muzaffarpur का नाम रोशन किया। साक्षी ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए 4 में से 3 मुकाबले जीते और एक ड्रॉ खेलकर खिताब अपने नाम किया।

गुरुकुल शतरंज अकादमी Muzaffarpur की साक्षी कुमारी

Muzaffarpur की उभरती हुई शतरंज खिलाड़ी साक्षी कुमारी ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए केवीएस क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता 2026 के अंडर-17 बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। गुरुकुल शतरंज अकादमी से प्रशिक्षित और केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ झपहां की छात्रा साक्षी ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए खिताब अपने नाम किया।

Muzaffarpur की साक्षी कुमारी ने केवीएस क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
Muzaffarpur की साक्षी कुमारी ने केवीएस क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

यह प्रतियोगिता पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खगौल, पटना में आयोजित की गई थी। चार चक्रों में खेले गए मुकाबलों में साक्षी ने तीन बाजियों में जीत दर्ज की, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा। उन्होंने कुल 3.5 अंकों के साथ प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।

Advertisements

गुरुकुल शतरंज अकादमी की सचिव शिवानी कर्ण ने बताया कि पहले चक्र में साक्षी का मुकाबला केवीएस मुजफ्फरपुर शिफ्ट-2 की दिव्यांशी सिंह से हुआ, जो ड्रॉ रहा। इसके बाद साक्षी ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे चक्र में केवीएस पूसा की रितिका, तीसरे चक्र में केवीएस मुजफ्फरपुर शिफ्ट-1 की सोनाक्षी सिंह और चौथे चक्र में केवीएस बेली रोड पटना शिफ्ट-2 की अहाना रंजन को पराजित किया।

साक्षी की इस उपलब्धि पर गुरुकुल शतरंज अकादमी के संस्थापक अभिषेक सोनू समेत अरविंद कुमार, सौरव आनंद, दीपक प्रसाद सिंह, राजीव रंजन, हर्ष रंजन और सूफिया परवीन सहित कई खेलप्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.