Sports
Advertisements

Muzaffarpur 16 January : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित Muzaffarpur Cricket League जिला क्रिकेट लीग के सुपर लीग मुकाबले में भारती क्लब ने क्रिकेट अकादमी को एक अहम मुकाबले में सात रनों से पराजित कर पूर्ण अंक हासिल किया।

Muzaffarpur Cricket League

चिरंजीवी की शानदार पारी आज स्थानीय पुलिस लाइन खेल मैदान में खेले गए मुकाबले में भारती क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवरों में भारती क्लब ने 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। टीम के लिए चिरंजीवी ने नाबाद 107 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा, अंकित ने 28, रवि ने 12 और विकास रंजन ने 10 रन बनाए।

Muzaffarpur Cricket League चिरंजीवी के शानदार शतक से भारती क्लब विजयी
Muzaffarpur Cricket League चिरंजीवी के शानदार शतक से भारती क्लब विजयी

क्रिकेट अकादमी के गेंदबाजों में मोहित, अभिनव आलोक और सौरव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि नमन ने एक विकेट प्राप्त किया।

Advertisements

क्रिकेट अकादमी की संघर्षपूर्ण पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 30 ओवरों में 7 विकेट खोकर 185 रन ही बना पाई। टीम के लिए अभिनव आलोक ने शानदार 54 रन बनाए, जबकि शिवम ने 53 रनों की उपयोगी पारी खेली। इनके अलावा, भारत ने 24 और आयुष ने 22 रन जोड़े।

भारती क्लब के गेंदबाजों में चिरंजीवी ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। वहीं, विशाल और विकास ने दो-दो विकेट हासिल किए।

चिरंजीवी बने मैन ऑफ द मैच अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर चिरंजीवी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्ले से नाबाद 107 रन बनाने के साथ-साथ 3 विकेट भी लिए, जिससे उनकी टीम को महत्वपूर्ण जीत मिली।

आज के मैच में अंपायर की भूमिका रवि कुमार और सन्नी वर्मा ने निभाई, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी अभिषेक ने संभाली।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.