Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 January : RDS College में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत “आपदा प्रबंधन एवं बचाव” पर परिचर्चा आयोजित की गई।

RDS College

रामदयालु सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत ‘आपदा प्रबंधन एवं बचाव’ विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन मुजफ्फरपुर के मास्टर ट्रेनर राहुल कुमार एवं घनश्याम कुमार ने स्वयंसेवकों को भूकंप और उससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आपदा प्रबंधन के तीन महत्वपूर्ण चरणों – आपदा से पहले, आपदा के दौरान और आपदा के बाद की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

RDS College में 'आपदा प्रबंधन एवं बचाव' पर परिचर्चा आयोजित
RDS College में ‘आपदा प्रबंधन एवं बचाव’ पर परिचर्चा आयोजित

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन का मकसद खतरों को आपदा में बदलने से रोकना होता है। आपदा प्रबंधन का पहला चरण है खतरों की पहचान। इस अवस्था पर प्रकृति की जानकारी तथा किसी विशिष्ट अवस्थल की विशेषताओं से संबंधित खतरे की सीमा को जानना शामिल है।

Advertisements

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में पूरे देश स्तर पर स्वयंसेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। आपदा से निपटने की ट्रेनिंग प्राप्त स्वयंसेवक समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

मौके पर सीनेटर डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ राजीव कुमार, डॉ सारिका चौरसिया, डॉ अनुराधा पाठक, डॉ मीनू कुमारी आदि ने स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसे डॉ. रजनीकांत पांडे ने प्रस्तुत किया। इस आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया और आपदा प्रबंधन के महत्व को गहराई से समझा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.