Headlines

Muzaffarpur Cricket News : For East Zone Inter University Cricket Tournament बिहार यूनिवर्सिटी क्रिकेट टीम का चयन प्रतियोगिता

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 5 March : मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज के तत्वावधान में बिहार यूनिवर्सिटी क्रिकेट टीम का चयन प्रतियोगिता बिहार विश्वविद्यालय के लिए क्रिकेट टीम चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. लंगट सिंह कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में B.R.A. बिहार विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया 2 दिन चलेगी.

SKJ Law College
SKJ Law College

इस चयन प्रक्रिया में पहले दिन 16 महाविद्यालय के कुल 54 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया चयन प्रक्रिया का उद्घाटन कुलानुशासक सह सचिव क्रीड़ा परिषद डॉ अजीत कुमार और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर ओम प्रकाश राय ने किया.चयन प्रक्रिया के आयोजन सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्पर्धा में चयनित खिलाड़ी कलिंगा यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले पूर्वी क्षेत्र इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे.

SKJ Law College
SKJ Law College

SKJ Law College

विश्वविद्यालय की अनुमति के बाद शिविर के आयोजन की जानकारी संबंधित महाविद्यालय के माध्यम से चुने गए खिलाड़ियों को दी जाएगी. इस अवसर पर सचिव क्रीड़ा परिषद डॉ अजीत कुमार ने खेल कूद को बढ़ावा देने में विश्वविद्यालय की तरफ से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर डॉ ओमप्रकाश राय ने खिलाड़ियों को का उत्साहवर्धन भी किया और अनुशासन में रहते हुए विश्वविद्यालय और बिहार का नाम रोशन करने की बात कही.

SKJ Law College
SKJ Law College

इस अवसर पर ओ एस डी डॉक्टर पंकज कुमार, कीड़ा अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार, डॉक्टर ओपी रमन, डॉ उमेश प्रसाद सिंह, विजय प्रताप सिंह, (रवि शंकर कुमार डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन , रामदयालु सिंह कॉलेज), संजय वर्मा, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे .

#Muzaffarpur #lscollege #BiharUniversity