Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 August : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े डिक्की से उड़ाए लाखों रुपए घटना सीसीटीवी में कैद.
मुजफ्फरपुर के साइबर कैफे संचालक के बाइक डिक्की से ₹1 लाख उड़ाने की घटना सीसीटीवी में पकड़ आ गई है. घटना अखाड़ा घाट रोड स्थित ओम बिल्डिंग के सामने हुई है. साइबर कैफ़े संचालक एचडीएफसी बैंक से पैसे निकाल कर डिक्की में रखा था इसी बीच एक व्यक्ति बाइक के पास आता है और डिक्की को मिनटों में खोलकर रुपयों का बैग निकालकर चंपत हो जाता है. दूसरी बाइक सीसी टीवी पर नहीं दिख रही है पर एक व्यक्ति पास में हेलमेट लगाकर दूसरी बाइक पर खड़ा था. डिक्की से पैसे निकाल कर पैदल भागता हुआ दिख जाएगा सीसीटीवी में.

इस तरह की घटनाएं आम हैं जब आप ज्यादा पैसे निकाले तो बैंक में खुद को सावधान रखे हैं और डिक्की में तो पैसा रखे ही नहीं. डिक्की को खोलना सेकेंडों का काम है. पुलिस और प्रशासन द्वारा चेतावनी दी जाती है कि ज्यादा पैसे निकाले तो सुरक्षित उसे अपने पास में रखें किसी अनजान जगह पर ना छोड़े बाइक की डिक्की में तो कभी नहीं छोड़े. आपका पीछा बैंक से किया जाता है और आपके घर या दुकान पहुंचने तक आपका पीछा किया जाएगा या उस पैसे को जब तक चंपत न कर ले तब तक आपका पीछा किया जाएगा. ऐसे ऐसी घटनाएं सीसीटीवी में दिख जाती है सभी को.

बैंक एक दो गार्ड के भरोसे होता है.बैंक की सुरक्षा कर ले यही बहुत है . फिर भी लोग सावधान नहीं होते हैं. एचडीएफसी जीरो माइल से पैसा लेकर कैफ़े संचालक अपने मित्र के साथ ओम बिल्डिंग के पास पहुंचे और पैसों को बाइक में ही छोड़कर कहीं आसपास निकल गए. यह बड़ी लापरवाही को दर्शाता है.

Advertisements

बैंकों में इस तरह के लुटेरे हमेशा घूमते रहते हैं ज्यादा पैसे निकालेंगे तो आपके पीछे पड़ जाएंगे. आपको सावधान रहना चाहिए. आपके आसपास कौन लुटेरा है यह पहचानना बहुत मुश्किल होता है. सीसीटीवी देखकर पुलिस अपनी कार्रवाई में लग गई है.

#crimenews #muzaffarpurcrimenews #muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.