Muzaffarpur News
Advertisements

पिछले 4 दिनों में 3 दिन लूट की घटना हो चुकी है. एक लाख दिनदहाड़े डिक्की से निकला और चम्पत हो गए और अभी तक सुराग नहीं है. दूसरी घटना नई बाजार की है.

Muzaffarpur 2 September : मुजफ्फरपुर में लगातार तीसरा छिनतई बीच बाजार में महिला से पिस्टल सटा छिना नकद और गहने. मुजफ्फरपुर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. मुजफ्फरपुर शहर में पहले डिककी से ₹1 लाख निकाले, फिर महिला से महिला के पैसे लुटे नै बाजार में. आज दोपहर मुज़फ्फरपुर के बीच बाजार में पिस्टल सटाकर महिला शिक्षक सीमा कुमारी से हथियार के बल पर सोने के गहने और पर्स छीन लिया. पर्स में कुछ जरुरी कागजात और 35 सौ रूपये थे.

बीच बाजार में पिस्टल सटाकर महिला शिक्षक सीमा कुमारी से हथियार के बल पर सोने के गहने और पर्स छीन लिया.

मुजफ्फरपुर में हाई स्पीड बाइक आपके पास से निकल जाएगी आपके पास है और आप देखते रह जाएंगे. मुजफ्फरपुर की निगरानी ऐसी कि सभी चौक चौराहों पर एलईडी डिस्प्ले लगी है. आने वाले दिनों में ट्रैफिक लाइट भी दिखेगी जो शोभा की वस्तु बन गई है कंपनी बाग में. ऐसे में आप लगेगा हमारा शहर सुरक्षित है. पिछले 4 दिनों में 3 दिन लूट की घटना हो चुकी है. एक लाख दिनदहाड़े डिक्की से निकला और चम्पत हो गए और अभी तक सुराग नहीं है. दूसरी घटना नई बाजार की है इसमें रिटायर्ड कर्मी की पत्नी शिक्षक पत्नी से ₹60 लूट लिए थे साथ ही आधार पैन जैसे दूसरी कागजात भी पर्स में ले गए.

Preview in new tab

Advertisements


अब बीच बाजार जवाहरलाल रोड में पिस्टल के बल पर सोने चांदी के गहने के साथ-साथ महिला के पर्स भी छीन लिए महिला नया टोला में स्थित यमुना मध्य विद्यालय में शिक्षिका हैं. किसी प्रशिक्षण कार्यवश सरैयागंज जा रही थी पैदल. इसी बीच जवाहर लाल और रोड में बाइक सवार दो व्यक्ति पास आते हैं, पिस्टल सटाकर बोलते हैं गोली मार देंगे और गले से सोने की चेन अंगूठी कान की बाली पर्स लेकर चंपत हो गए. भीड़ भाड़ वाले इलाके में कोई कुछ नहीं कर पाया. शोर मचाने के बाद स्थानीय लोग जुटे तो महिला को बोला गया आप थाने जाइए. पर डर के कारण वह घर चली गई. घर से आकर उनके परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराया.

शिक्षक संघ ने इस घटना पर आक्रोश जताया है. पुलिस छानबीन में जुट गई है. जवाहरलाल का रोड में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उससे उम्मीद है कुछ पहचान बाहर निकलकर आएगी.

#crimenews #muzaffarpurcrime #crime #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.