Muzaffarpur News
Advertisements

यासिर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोलू सिंह ने आत्मसमर्पण किया

Muzaffarpur 21 April : मुजफ्फरपुर में यासिर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोलू सिंह ने आत्मसमर्पण कर दिया. 3 महीने से फरार चल रहे गोलू सिंह जो मुख्य आरोपी है यासिर हत्याकांड का आज पुलिस से बचते हुए कोर्ट कोर्ट में सरेंडर कर दिया.


गौरतलब है कि काजी मोहम्मदपुर थाना के छाता चौक और लंगट सिंह महाविद्यालय के बीच यासीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसके 1 साथी रेहान को भी गोली लगी थी. इस हत्याकांड में गोलू सिंह मुख्य आरोपी था जो फरार चल रहा था. तीन और आरोपी फरार चल रहे हैं. फरार अपराधियों के लिए कई जिलों में छापेमारी की जा रही है. पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर गोलू सिंह ने आज कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया.

Advertisements


7 जनवरी को लंगट सिंह महाविद्यालय के अंदर से मारपीट की शुरुआत होती है जो गेट के बाहर होते हुए छाता चौक के तरफ जबरदस्त मारपीट में तब्दील हो जाती है और अंत में गोली चलती है जो यासिर को लगती है और उसके साथी रेहान को भी गोली लगती है. यासिर की मौत हो जाती है उसके पिता अरब में नौकरी करते थे और माड़ीपुर का रहने वाला था.

#Crimenews #Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.