Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 26 November : RDS College के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में संविधान दिवस के अवसर पर “संविधान की महत्ता” पर परिचर्चा आयोजित की गई।

RDS College “संविधान की महत्ता” पर परिचर्चा

RDS College "संविधान की महत्ता" पर परिचर्चा
RDS College “संविधान की महत्ता” पर परिचर्चा

भारतीय संविधान हमारा गौरव और स्वाभिमान है: डॉ रजवी


छात्रों को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ एम एन रजवी ने कहा कि 26 नवंबर के दिन ही भारतीय संविधान को अपनाया गया था। सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा लोगों को संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देने के लिए 26 नवंबर को ही संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि डॉ बी आर अंबेडकर को भारतीय संविधान का मुख्य वास्तुकार माना जाता है। संविधान देश की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता को ध्यान में रखते हुए देश का मार्गदर्शन और शासन करने के लिए एक व्यापक और गतिशील ढांचा प्रदान करता है।

Advertisements
RDS College "संविधान की महत्ता" पर परिचर्चा
RDS College “संविधान की महत्ता” पर परिचर्चा


डॉ ललित किशोर ने कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्य के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है।


प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान में हमारे मौलिक अधिकार और मौलिक दायित्व भी दिए गए हैं। हमें पूर्ण जिम्मेदारी, ईमानदारी और मेहनत से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

RDS College


छात्र-छात्राओं में शिम्पी, सलोनी, अनीशा, बेबी, नंदिनी, गौतम, अनिकेत, अनुपम आदि ने भी अपने विचार रखे।
मौके पर इतिहास विभाग के डॉ अजमत अली, डॉ अनुपम कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ मनीष कुमार शर्मा ने भी संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर इतिहास विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.