Muzaffarpur News
Advertisements

एमएस कॉलेज मोतिहारी 78 रनों से विजयी हुई. यूसुफ ने 18 चौके छह छक्कों की मदद से 46 गेंदों पर 117 रन ठोक डाला.

Muzaffarpur : 20 December : बिहार यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दूसरे दिन एमएस कॉलेज मोतिहारी और एसआरएपी कॉलेज चकिया के बीच मैच खेला गया. एमएस कॉलेज मोतिहारी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 233 रन बनाए 10 विकेट के नुकसान पर 29.3 ओवर में 35 ओवरों के खेल में.

आज पहले खेलते हुए एमएस कॉलेज मोतिहारी ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया जिसमें यूसुफ ने शानदार शतक लगाया. यूसुफ ने 18 चौके छह छक्कों की मदद से 46 गेंदों पर 117 रन ठोक डाला.आशुतोष 36 दिलीप 24 आशीष 15 रन का योगदान रहा.

Yusuf Man of the match for Splendid Century -यूसुफ ने 18 चौके छह छक्कों की मदद से 46 गेंदों पर 117 रन ठोक डाला.

गेंदबाजी में एसआरएपी चकिया की तरफ से अभिषेक गुप्ता ने चार विकेट लिए , दो विकेट नवनीत, अजय और रोहित ने एक एक विकेट लिए .

Advertisements
आज के अंपायर बीसीए पैनल के रवि कुमार और सनी कुमार मैदान में मौजूद

एमएस कॉलेज के 233 रनों के जवाब में खेलने उतरी एसआरएपी कॉलेज चकिया 156 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जिसमें अमन ने शानदार 73 रन बनाए अमन के अलावा कोई बल्लेबाज अच्छा स्कोर नहीं कर सका. गेंदबाजी में अफगान गनी ने तीन विकेट लिए जितेश ने तीन विकेट लिए दिलीप बजरंग ने एक-एक विकेट लेने में सफलता पाई.

एमएस कॉलेज मोतिहारी 78 रनों से विजयी हुई. आज के अंपायर बीसीए पैनल के रवि कुमार और सनी कुमार मैदान में मौजूद थे.

#Muzaffarpur #Intercollege #Cricket #lscollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.