Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 December : 19 दिसंबर के दोपहर 1बजे से लापता Ward 31 पार्षद पति जीवेष कुमार का कोई सुराग अभी तक नहीं चल पाया है. 30 घंटे से भी ज्यादा गुजर जाने के बाद कोई सुराग नहीं मिलने पर लोगों में आक्रोश बढ़ गया. आक्रोशित जनता ने सड़क जाम कर आगजनी और हंगामा भी किया.


राम दयालु सिंह कॉलेज के पास और जेनिथ पेट्रोल पंप के पास सड़क को जाम कर अपना विरोध जताया. पुलिस प्रशासन का कहना है कि अगले 24 घंटे में उन्हें बरामद कर लिया जाएगा. जाम की सूचना मिलने पर काज़ीमोहम्मदपुर पुलिस ने पहुंचकर समझा-बुझाकर जाम छुड़ाया.


कल दोपहर दिन में घर से दिवेश कुमार निकले थे अघोरिया बाजार शनिचरा स्थान के लिए. वहां उन्होंने एटीएम का इस्तेमाल भी किया. उसके बाद वे छाता चौक से आगे की ओर बढ़े इसके कुछ देर बाद से उनका लोकेशन नहीं मिल पा रहा है. परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं और सहमे हुए हैं. उनके चाहने वालों का आना जाना उनके घर पर लगा हुआ है कल देर रात भी उनके घर शहर के सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.आज दिन भर लोग एक दूसरे को फ़ोन कर हाल-चाल पूछते रहे.

Advertisements

#Muzaffarpur #News

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.