Muzaffarpur News
Advertisements

जिला क्रिकेट लीग में प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब की लगातार दूसरी जीत।
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब ने स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर को 2 विकेट से हराया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 10 विकेट खोकर 114 रन बनाए जिसमें स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से रामप्रकाश ने 15 अमन ने 34 आर्यन ने 11 एवं काशिफ ने 25 रन बनाए।

गेंदबाजी में प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से अंकित सिंह ने दो सनी ने, दो रितिक ने दो, रविशंकर ने एक एवं रणधीर ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

Advertisements

जवाब में खेलने उतरी प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब ने 19 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया लेकिन इसमें उसे 8 विकेट गंवाने पड़े। प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से हर्षित ने 24, रितिक ने 10 एवं सन्नी ने 37 रनों का योग अपनी टीम के लिए बनाया।

गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर के तरफ से गौरव ने तीन काशिफ ने दो एवं अभिषेक ने दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के सन्नी को दिया गया।

आज के अंपायर सचिन कुमार एवं विकास कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में प्रियेश राज एवं राज कुमार थे।

कल का मैच एम डी सी ए ब्लू बनाम दिव्य दृष्टि फाउंडेशन के बीच खेला जाएगा

#muzaffarpurcricket #muzaffarpur #muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.