Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 June : Muzaffarpur District Football League आज दिनांक 13.06.2023 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबाल मैदान में मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग का 24 वा मैच यंग बॉयज फुटबॉल क्लब और एलक्ट्रोनिक्स वर्ल्ड फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।आज के खेल का शुभारंभ मुहम्मद सेराज पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी , त्रिलोकी प्रसाद , चंद्रशेखर कुमार उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन अनिल कुमार उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन मुहम्मद सलाउद्दीन अध्यक्ष रेफरी एसिसिएशन के द्वारा परिचय प्राप्त कर किया गया।मध्यांतर तक दोनो टीम शून्य शून्य से बराबरी पर थे ।

यंग बॉयज फुटबॉल क्लब की ओर से दिव्यम ने 42 वें मिनट में गोल किया, इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ल्ड फुटबॉल क्लब के मुहम्मद अमन ने 56 वे मिनट में गोल किया।खेल के अंत में दोनो टीमें एक एक गोल से बराबरी पर रहें। निर्णायक ने गलत खेल के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ल्ड फुटबॉल टीम के मुहम्मद अकीब को 31 वे मिनट ,मुहम्मद वारिश अली को 41 वे ,मुहम्मद आरिफ को 39 वे मिनट में और यंग बॉयज फुट बॉल टीम के बिपुल को 7 वे मिनट में गलत खेल के लिए पीला कार्ड दिखाया ।

निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन,समीमुल हक उर्फ पप्पन ,आमोद कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।टूर्नामेंट संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया की लीग का अगला मैच दिनांक 14 06 2023 को आई जी फुटबॉल क्लब औरन्यू बॉयज फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

Advertisements

#Muzaffarpur #football #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.