www.goltoo.in

मुजफ्फरपुर स्थापना दिवस में मचेगी धूम, देश के नामचीन कलाकार जलवा बिखेरेंगे

December 30, 2022 | by Goltoo

mfp (1) (1)

Muzaffarpur 30 October : मुजफ्फरपुर जिला स्थापना दिवस में मचेगी धूम।सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में होगी रंगारंग प्रस्तुति। बिग बॉस प्रतिभागी दीपक ठाकुर और सारेगामा प्रतिभागी गायिका सुरों की जलवा बिखेरेगी। 148 वें वर्ष के अवसर पर पहली बार स्थापना दिवस समारोह में देश के नामचीन कलाकार जलवा बिखेरने के लिए तैयार है।

जुब्बा सहनी ऑडिटोरियम में टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो में भागीदार रह चुके दीपक ठाकुर और उसकी टीम अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।इसके अतिरिक्त जी सारेगामा के प्रतिभागी गायिका श्रुस्ति वारलेवर ,सब टीवी फेम एक्स में प्रतिभागी गायक आलोक चौबे और चंदन मिश्रा रंगारंग प्रस्तुति देंगे। सुबह प्रभात फेरी से इसकी शुरुआत की जाएगी।

जो 10.30 बजे समाहर्ता निवास के निकट अमृत महोत्सव पार्क से प्रारंभ होकर सैरैयागंज टावर ,कोषागार कार्यालय होते हुए भारत माता नमन पार्क में विसर्जित होगा।इस फेरी में जीविका,शिक्षा एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी भागीदार बनेंगे।वही 11.30बजे पूर्वाह्न दीप प्रज्जवलन, और गुब्बारा छोड़ने का कार्यक्रम होगा। शाम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन जुब्बा साहनी ऑडिटोरियम में अपराह्न 05 बजे से होगा। जिसमें रंगारंग प्रस्तुति की जाएगी। इस मौके पर समाहरणालय भवन और परिसर को रंगीन प्रकाश से सुसज्जित भी किया जायेगा।

#Muzaffarpur #News

RELATED POSTS

View all

view all