Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 15 November : Muzaffarpur Jr Football League में रैंबो फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल की टीम को 5–0 से पराजित किया। सैफ अली, नादिर मदीन, अब्दुल्ला और एरीज ने गोल दागे। मैच का शुभारंभ जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अश्विनी खत्री द्वारा किया गया। अगला मुकाबला 16 नवंबर को यंग बॉयज़ क्लब और माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के बीच खेला जाएगा।

Muzaffarpur Jr Football League

मुजफ्फरपुर जिला जूनियर बॉयज फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत खेले गए आज के मैच में रैंबो फुटबॉल क्लब ने जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल की टीम को 0 के मुकाबले 5 गोलों से पराजित कर दिया।

आज दिनांक 15 नवंबर 2025 को मोहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई एवं चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू जी मेमोरियल जूनियर बॉयज मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत रैंबो फुटबॉल क्लब और जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल की टीम के बीच खेला गया। आज के मैच का शुभारंभ मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री अश्विनी खत्री ने श्री रोहिताश तिवारी श्रीमती कल्पना सिंह इरशाद मलिक राकेश कुमार पासवान एवं अन्य की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Advertisements
Muzaffarpur Jr Football League
मुजफ्फरपुर जूनियर बॉयज़ फुटबॉल लीग: रैंबो क्लब ने जीडी मदर इंटरनेशनल को 5–0 से हराया

आज खेलेगा मैच में रैंबो फुटबॉल क्लब के द्वारा खेल के शुरुआत से ही जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल फुटबॉल टीम के विरुद्ध आक्रामक खेल दिखायाऔर खेल के चौथे मिनट में रैंबो फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 5 सैफ अली के द्वारा अपने टीम के लिए पहला गोल किया गया खेल के नवे मिनट में जर्सी नंबर 10 नादिर मदीन खेल के 11 मिनट में जर्सी नंबर 4 अब्दुल्ला के द्वारा गोल किया गया मध्यांतर तक रैंबो फुटबॉल क्लब की टीम 0 के मुकाबले 3 गोलों से आगे थी।

मध्यांतर के पश्चात खेल के 37 वें मिनट में और 49 में मिनट में रैंबो फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 18 एरीज के द्वारा अपनी टीम के लिए दो गोल किया गया खेल के समाप्ति पश्चात रैंबो फुटबॉल क्लब ने जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल फुटबॉल टीम को शून्य के मुकाबले पांच गोलों से पराजित कर दिया।

आज के मैच के निर्णायक के रूप में दीपक कुमार एवं सहायक निर्णायक के रूप में मोहम्मद शाहिद एवं अमोद कुमार तथा चौथे निर्णायक के रूप में विपिन कुमार प्रतिनियुक्त थे।

Muzaffarpur Jr Football League के मुख्य संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि दिनांक 16 नवंबर 25 को लीग का अगला मैच यंग बॉयज फुटबॉल क्लब बनाम माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के बीच खेला जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.