Sports
Advertisements

कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता मे सफल सभी खिलाड़ियो को बेल्ट, प्रमाणपत्र व मेडल देकर “इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन” के चेयरमैन “ग्रैंडमास्टर सिहान ई॰ राहुल श्रीवास्तव” के द्वारा बेल्ट विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

Muzaffarpur 17 July : आज दिनांक 17 जूलाई 2022 (रविवार) को मलीघाट चूनाभट्टी रोड स्तिथ रास वर्ल्ड मार्शल आर्टस् क्लब मे “इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन” के तात्वाधान मे 10वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता -2022 का आयोजन किया गया। जिसमे की कराटे के लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियो ने भाग लिया।

इसके साथ ही कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता मे सफल सभी खिलाड़ियो को बेल्ट, प्रमाणपत्र व मेडल देकर “इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन” के चेयरमैन “ग्रैंडमास्टर सिहान ई॰ राहुल श्रीवास्तव” के द्वारा बेल्ट विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता मे टॉप करने वाले खिलाड़ी सिनियर वर्ग मे हिमांशु राज व जूनियर वर्ग मे जाह्नवी श्री को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रोहित प्रजापति, हिमांशु राज, रनवीर कुमार, बबली कुमारी,(सिनियर ब्राउन बेल्ट), उपासना आनंद, आस्था, नितेश कुमार, रितेश रंजन, हर्ष, आश, अदित्या, अनमोल, स्वीटी, प्रियम कर्ण को (ब्राउन बेल्ट), गुंजन कर्ण, अर्नव अनमोल, सानवी श्रीवास्तव, अनन्या, अदीति को (ब्लू बेल्ट), अनुष्का अभिषेक, रिधान झा, जानवी श्री को (ग्रीन बेल्ट), स्वपनील कश्यप, नंदनी, देवांस, अदित्य (ऑरेंज बेल्ट), आत्म ज्योति, अभिनंदन, अभिउदय, अनमोल आरंभ, सुधीर, सुकृति शिखा समेत सभी खिलाडीयो को (येल्लो बेल्ट) दिया गया।

Advertisements

इसके साथ ही इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन के सचिव सेंसई शिल्पी सोनम, मुख्य परीक्षक सेंसई सुनील कुमार, एसोसिएट डायरेक्टर मेघा कुमारी, कोच सूरज पंडित के द्वारा सभी खिलाड़ियो को बेल्ट बांधकर सम्मानित किया गया।
बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता मे विजेता सभी खिलाड़ियो को रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स के वर्ल्ड ग्रैंडमास्टर “कांचो स्टार” के द्वरा नीदरलैंड (यूरोप) से सभी खिलाड़ियों को विडियों कॉफ्रेसिंग के माध्यम से बधाई व शुभकामनाए दी गयी। ।

सभी जानकारियां सेंशई शिल्पी सोनम सचिव, इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन द्वारा प्रदान की गई .

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.