Muzaffarpur में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालान निपटारे के लिए 23 काउंटर तैयार
May 8, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 8 May : Muzaffarpur के सिकंदरपुर स्टेडियम में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ट्रैफिक चालान निपटारे के लिए 23 काउंटर बनाए गए हैं और अधिकारियों-कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
Muzaffarpur में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
Muzaffarpur Sikandarpur Stadium में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ट्रैफिक चालान के लंबित मामलों के निपटारे के लिए जिला परिवहन कार्यालय में अधिकारियों, कर्मियों और ऑपरेटरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
Muzaffarpur जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) कुमार सत्येंद्र यादव ने बताया कि लंबित चालानों की संख्या काफी अधिक है। इसे देखते हुए लोक अदालत स्थल पर कुल 23 काउंटर बनाए गए हैं। इनमें पूछताछ, सत्यापन और भुगतान के लिए अलग-अलग काउंटर होंगे, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

ऑनलाइन भुगतान के लिए मशीनों की टेस्टिंग
लोक अदालत में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके लिए बैंक की ओर से मशीन लगाकर टेस्टिंग की गई है। सभी काउंटरों पर परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस, कर्मियों और ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाई गई है।
DTO ने बताया कि 17 धाराओं में चालान राशि में छूट की सुविधा दी जाएगी। वहीं किन धाराओं में छूट नहीं मिलेगी, इसकी सूची भी उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टोल प्लाजा पर कटे चालानों की सुनवाई इस लोक अदालत में नहीं होगी, क्योंकि वे पटना मुख्यालय के अधीन आते हैं।
अधिकारियों ने किया सिकंदरपुर स्टेडियम का निरीक्षण
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह, सिटी एसपी एम. अंसारी, DTO कुमार सत्येंद्र यादव और ट्रैफिक DSP ने सिकंदरपुर स्टेडियम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भीड़ बढ़ने की स्थिति में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था और निकासी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने यह भी जानकारी ली कि एक चालान के निष्पादन में कितना समय लगेगा और प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोगों की निकासी कैसे होगी।
Muzaffarpur Junction पर 20 दिनों तक बंद रहेगा प्लेटफॉर्म नंबर-8, फुट ओवर ब्रिज निर्माण से यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी https://t.co/6coHnj9vTk #Muzaffarpur #railway pic.twitter.com/mLgME1bued
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 8, 2026
वाहन चालकों से खास अपील
DTO और ट्रैफिक DSP ने वाहन चालकों और वाहन मालिकों से अपील की है कि वे लोक अदालत में नगद राशि लेकर आएं। अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क संबंधी समस्या के कारण ऑनलाइन भुगतान अटक सकता है, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है।
साथ ही लोगों से अपने चालान की हार्ड कॉपी प्रिंट कर साथ लाने को भी कहा गया है, ताकि प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा सके।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all