Headlines

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में अलग-अलग इलाकों में बिजली बाधित रहेगी

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 9 July: मुजफ्फरपुर में चल रहे हैं स्मार्ट सिटी निर्माण को लेकर अलग-अलग इलाकों में बिजली बाधित कर मेंटेनेंस के काम किए जा रहे हैं. सड़क निर्माण के कार्य के लिए एमआईटी पावर सब स्टेशन से सुबह 7:00 से 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

दामोदरपुर, ब्रह्मपुरा, बेरिया, एमआईटी के आसपास के साथ-साथ बेरिया, संजय सिनेमा, पुलिस लाइन आदि इलाकों की बिजली बाधित रहेगी. सिकंदरपुर पावर स्टेशन से भी बिजली आपूर्ति 12:00 बजे दिन तक बाधित रहती है. इस कारण काली मंदिर. सिकंदरपुर. बालू घाट. कंपनी बाग. डीएम आवास. कर्बला. इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. क्लब रोड फीडर से भी बिजली आपूर्ति सुबह 4:00 से 8:00 बजे तक बाधित रहेगी.

श्रावणी मेले को की तैयारियों को लेकर आम गोला इलाके में सुबह 7:00 से 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. जिस कारण जेनिथ पेट्रोल पंप मुक्तिनाथ मंदिर से अघोरिया बाजार और केंद्रीय विद्यालय हनुमान नगर इलाकों में बिजली आपूर्ति 12:00 बजे तक बंद रह सकती है. बिजली आपूर्ति एक-दो घंटे ज्यादा भी बाधित रह सकती है.

#Muzaffarpurnews