Headlines

Muzaffarpur News औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरपुर के प्रांगण में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन

iti muzaffarpur iti muzaffarpur
Advertisements

Muzaffarpur 29 April : Muzaffarpur News दिनांक 8 मई 2023 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरपुर के प्रांगण में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा. जानकारी देते हुए प्राचार्या श्रीमती आशा सिंह ने बताया कि जिले के सभी सरकारी एवं निजी आईटीआई संस्थानों को अपने छात्रों को इस नियोजन मेला में भाग लेने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है जिससे ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षणार्थी इससे लाभान्वित हो सके.

ITI Muzaffarpur
ITI Muzaffarpur

अप्रेंटिसशिप मेला में कई कंपनियों ने भाग लेने की औपचारिक सहमति दी है. इस अप्रेंटिसशिप मेला में कुशल युवा कार्यक्रम के अलावा अन्य छात्र भी अपना निबंधन करा के भाग ले सकते है. उन्होंने कहा इनमें चयनित छात्रों को नए स्किल प्राप्त करने के लिए समुचित प्रशिक्षण के साथ ही सरकारी मानदंडों के अनुसार मासिक स्टाइपेन्ड भी मिलेगा.

#Muzaffarpur #news #iti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *