Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 May : Muzaffarpur News लंगट सिंह महाविद्यालय क्रीड़ा परिषद द्वारा अंतर बैच शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 4 मई 2023 को किया जायेगा. जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की कॉलेज की वार्षिक खेल गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत शतरंज प्रतियोगिता से हो रही है.

chess, chessboard, board-1215079.jpg
Chessboard

उन्होंने कहा इस प्रतियोगिता के लिए 40 खिलाड़ियों ने प्रवेश पाया है , जिसने प्रदर्शन के आधार पर महाविद्यालय शतरंज महिला ब पुरुष टीम का चयन किया जाएगा जो सत्र 2023 -24 के लिए आयोजित होने वाली अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता मैं अपनी भागीदारी करेगी. उन्होंने कहा कि विगत वर्षो में कॉलेज के छात्रों को विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया है. खेल और विभिन्न खेलों में भाग लेने से छात्र सहयोग, टीम वर्क, नेतृत्व के तरीके और समय प्रबंधन सीखते हैं जो छात्रों के लिए न सिर्फ खेल प्रतियोगिता में बल्कि उनके कैरियर निर्माण में भी मददगार होती है.

O P Roy Principal LS College
O P Roy Principal LS College

विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए छात्रों को प्रेरित करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रो राय ने कहा कि सभी इनडोर और आउटडोर खेलो के लिए छात्रों को उचित प्रशिक्षण के लिए उपकरणों और प्रशिक्षक की समुचित व्यवस्था की गई है जिससे कॉलेज के छात्र विभिन्न इंटर कॉलेज और इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

Advertisements

पी टी आई महेंद्र प्रसाद ने कहा खिलाड़ियों से समय पर कॉलेज पहचान पत्र एवं नामांकन रसीद के साथ महाविद्यालय क्रीड़ा परिषद कार्यालय में रिपोर्ट करना है. मौके पर प्रो राजीव कुमार, प्रो एस एन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ इम्तियाज आदि मौजूद रहे.

#chesschampionship #muzaffarpur #chess

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.