Headlines

Muzaffarpur News : कहर बरपाती गर्मी के बीच 5 फीडरों से कई इलाकों में 6 घंटे तक बिजली नहीं रहेगी

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 6 July : मुजफ्फरपुर में कहर बरपाती गर्मी के बीच कई फीडरों से कई इलाकों में 6 घंटे तक बिजली नहीं रहेगी. मुजफ्फरपुर के 5 फीडरों 5-6 घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी. सुबह 9:00 से दोपहर 2 से 3 बजे तक आमगोला इलाके में बिजली नहीं मिल पाएगी. पिछले कुछ दिनों से पोल शिफ्टिंग और बिजली की तारों को शिफ्ट करने के कारण अघोरिया बाजार प्रजापति पंखा टोली आमगोला पड़ाव होकर इलाकों में बिजली की सेवा 5 घंटे बाधित रहेगी.

SKJ Law College

कहर बरसाती गर्मी और तेज धूप में बिजली कटने से आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. बढ़ती गर्मी के साथ बिजली के आवंटन में भी कमी हो जाती है 300 मेगावाट से ऊपर की खपत में आपूर्ति लगभग 200 मेगावाट की ही हो रही है.

SKJ Law College


श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर आज भी मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में पांच 6 घंटे की बिजली नहीं मिलने की संभावना है. आमगोला श्रावणी मेले के पथ में आता है. इस वजह से तारों और पोल को शिफ्ट किया जा रहा है. जिससे सुबह 9:00 से शाम के 3:00 बजे तक या थोड़े और भी ज्यादा समय तक बिजली नहीं मिल सकती.


मिसकॉट पावर सब स्टेशन से भी 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं मिलेगी. मिठनपुरा बैंकर्स कॉलोनी इंद्रपुरी पीएनटी आदि के साथ-साथ कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

मुजफ्फरपुर में 5 जुलाई सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा. लगभग 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था. अगले 5 से 6 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना भी नहीं है. गर्मी बढ़ने के कई कारण भी हैं. उसमें हम सब भी भागीदार हैं. हम पेड़ और जंगलों को काट रहे हैं और हरियाली घटा रहे हैं. साथ साथ गाड़ियां अब बिना एसी के नहीं आते और घरों में ऐसी की संख्या भी बढ़ती जा रही है, तो गर्मियां तो हम निकाल रहे हैं पर गर्मियों को ठंडक देने के लिए हरियाली नहीं है. अपने आसपास हरियाली बढ़ाने और गर्मी से राहत पाएं.

#Muzaffarpur #Muzaffarpurnews