Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 29 May : मुजफ्फरपुर में लंबे समय के बाद श्रावणी मेले का आयोजन किया जाएगा. मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने इस संबंध में बैठक की 2019 के बाद श्रावणी मेले का आयोजन नहीं हो सका. जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न कराने के कराने कांवरियों के लिए सुविधा उपलब्ध सुविधाएं मुहैया कराएं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं.

17 जुलाई 2022 को डीएन हाई स्कूल में श्रावणी मेले का उद्घाटन होगा. पदाधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाबा गरीब नाथ मंदिर तक जाने आने वाली सभी सड़कों को सही करने की दिशा में त्वरित कार्य करना शुरू कर दें.

जिलाधिकारी के बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, जिला संपर्क विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को श्रावणी मेला को लेकर कार्य योजना शीघ्र बनाने का निर्देश दिया. नगर निगम को साफ सफाई पर विशेष निर्देश दिए गये. विद्युत विभाग को भी मेले में समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया.

Advertisements

फकुली से रामदयालु तक सड़क का मरम्मत करने का निर्देश परियोजना निदेशक हाजीपुर का दिया गया. जिससे श्रद्धालुओं कावड़ियों को आने जाने में कठिनाई ना हो. मुजफ्फरपुर में सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि मोबाइल एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करेंगे 2 एंबुलेंस बाबा गरीब नाथ मंदिर के पास रहेगी.


बाबा गरीब नाथ मंदिर से 500 मीटर की परिधि में निजी रूप से किसी भी माइक और डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. यातायात नियंत्रण के लिए सीसीटीवी से निगरानी हो गई इसके लिए ट्रैफिक डीएसपी और एसडीओ पूर्वी को विशेष निर्देश दिए गए. सोमवार को भीड़ पर नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी, पुलिस बल ,बीएमपी, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड कैडेट भी तैनात रहेंगे .

#Garibnathmandir #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.