Muzaffarpur News
Advertisements

सरैयागंज टावर चौक पर पंकज मार्केट की तरफ जाने से जब रोका गया तो पंकज मार्केट के कुछ नवयुवकों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ झड़प की.

Muzaffarpur 1 August : मुजफ्फरपुर में लाखों कांवरियों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा नए ट्रैफिक नियम बनाए जाते हैं. जिस कारण बाबा गरीब नाथ मंदिर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को रोका जाता है. कल सरैयागंज टावर चौक पर पंकज मार्केट की तरफ जाने से जब रोका गया तो पंकज मार्केट के कुछ नवयुवकों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ झड़प की.


गौरतलब है कि पंकज मार्केट की तरफ शनिवार शाम से सोमवार दोपहर तक ट्रैफिक बंद रहता है. केवल पैदल ही जा सकते हैं आप उस तरफ. ट्रैफिक पुलिस वालों ने और अतिरिक्त बलों ने जब उन्हें उस तरफ बाइक लेकर जाने से मना किया तो पुलिस वालों से भीड़ गए और अन्य साथियों को भी बुला लिया गया. उसके बाद पुलिस वालों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी वहां से अतिरिक्त पुलिस बल आई. इस बीच सभी युवक भागने लगे तो कुछ युवकों को खदेड़ कर पकड़ लिया गया.

नगर थाने पर ले जाकर उससे पूछताछ की जा रही है. टावर चौक पर तैनात मजिस्ट्रेट की शिकायत आने पर इन्हें जेल भेजा जाएगा तीसरी सोमवारी को ज्यादा भीड़ इकट्ठे होने के कारण ट्रैफिक के नए नियम बनाए गए थे. वैसे हर सावन के महीने यह नियम दो दिनों के लिए लगाए जाते हैं कांवरिया पथ को खाली रखने के लिए. इसी मद्देनजरड्राप गेट मंदिर जाने वाले रास्ते में भी लगाया गया था. किसी वाहन को लेकर जाने से मनाही थी. इस तरह के ड्राप गेट शहर के कई जगहों पर बनाए गए थे.

Advertisements

#Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.