Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 28 October: मीनापुर प्रखंड के धरमपुर गांव में आयोजित Garibnath Rai Memorial Cricket में दीपक एलेवन की रोमांचक जीत, गौतम एलेवन को 1 विकेट से हराया गरीबनाथ राय मेमोरियल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन गरीबनाथ राय मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल कूद के वृहत विकास को देखते हुए आयोजित किया गया।

Garibnath Rai Memorial Cricket

सैकड़ों की संख्या में उपस्थित दर्शकों के बीच काफी रोमांचपूर्ण मैच का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य शत्रुघ्न राय, गरीबनाथ राय मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक विजय कुमार यादव एवं मत्स्यजीवी संघ के जिला अध्यक्ष ईश्वर सहनी ने किया। प्रतियोगिता के विजेता टीम को ट्रॉफी एवं 5101 की नकद राशि साथ ही उप विजेता टीम को ट्रॉफी एवं 2201 की नकद राशि प्रदान की गई।

Garibnath Rai Memorial Cricket

आयोजन समिति के द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता अंतिम ओवर के अंतिम गेंद तक रोमांचपूर्ण स्थिति में रहा। गौतम एलेवन की टीम ने 10 ओवर में 95 रन बनाकर दीपक एलेवन की टीम को 96 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें अभिषेक ने 19 रन, गौतम ने 15 रन, राहुल ने 11 रन एवं विवेक ने 10 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी दीपक एलेवन की टीम ने मैन ऑफ द मैच ऋषि कुमार के 21 रनों की बदौलत टीम को जीत के करीब पहुंचाया। रोहित ने 13 एवं पंकज ने 8 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Advertisements
Garibnath Rai Memorial Cricket

नौवें ओवर में गौतम एलेवन की टीम के तीन विकेट चटकाकर सचिन ने मैच को रोमांचक रुख दे दिया। नौ विकेट गिरने के बाद भी अंतिम ओवरों में रंजय कुमार ने जुझारू प्रदर्शन करते हुए 8 रनों का महत्वपूर्ण योगदान देकर टीम को जीता दिला दी। प्रतियोगिता के अंपायर मुकेश कुमार एवं वीर बहादुर रहें। कमेंटेटर की भूमिका में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने योगदान दिया।

उक्त अवसर पर भूषण कुमार, मुमताज अंसारी, रमेश कुमार, विपिन कुमार, सत्येंद्र कुमार यादव, विकास कुमार, महावीर, ऋषि, पंकज, विवेक, संतोष, रोहित, रंजय, निर्शन, गौतम, विवेक, अभिषेक, राहुल, सचिन, पिंटू, ऋषि, राहुल, राजीव समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण युवाओं, बच्चे, बुजुर्गों एवं महिलाओं की उपलब्धि रही।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.