Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 26 October : Muzaffarpur Open Athletics मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक संघ एवं स्वामी विवेकानंद खेल एवं योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 25वीं मुजफ्फरपुर जिला अंतर विद्यालय सह ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आज 25 एवं 26 अक्टूबर को लंगट सिंह कॉलेज के मुख्य खेल मैदान में शानदार मार्च-पास्ट के साथ समापन हो गया। इस भव्य आयोजन में 87 विद्यालयों एवं टीमों के कुल 2,372 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्वामी विवेकानंद खेल एवं योग संस्थान ने 267 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

25th Muzaffarpur Open Athletics

Muzaffarpur Open Athletics
Muzaffarpur Open Athletics Overall Champion
Muzaffarpur Open Athletics
25th Muzaffarpur Open Athletics
Muzaffarpur Open Athletics
Muzaffarpur Open Athletics
Muzaffarpur Open Athletics
Muzaffarpur Open Athletics
Muzaffarpur Open Athletics -Swami Vivekanand Krida Awam Yog Sansthan
Muzaffarpur Open Athletics

लड़कों के अंडर-14 वर्ग में सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पानापुर विजेता बना, जबकि सेंट मैरी स्कूल उपविजेता रहा। लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में पेंटोक्रेटर विजेता रहा, जबकि आदर्श मिडिल स्कूल, अरोपुर उपविजेता रहा।

Muzaffarpur Open Athletics
Muzaffarpur Open Athletics

लड़कों की अंडर-16 श्रेणी में स्वामी विवेकानंद खेल एवं योग संस्थान ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि आरपीएस पब्लिक स्कूल, झपहा दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की अंडर-16 श्रेणी में आदर्श मिडिल स्कूल, अरोपुर विजेता रहा, जबकि चैपमैन गर्ल्स हाई स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। लड़कों की अंडर-18 श्रेणी में स्वामी विवेकानंद खेल एवं योग संस्थान ने खिताब जीता, जबकि बिरला ओपन माइंड्स स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।

Advertisements
Muzaffarpur Open Athletics
Muzaffarpur Open Athletics
Muzaffarpur Open Athletics

लड़कियों की अंडर-18 श्रेणी में मिडिल स्कूल, अरोपुर विजेता रहा, जबकि इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, बोचहा दूसरे स्थान पर रहा। पुरुषों की ओपन श्रेणी में स्वामी विवेकानंद खेल एवं योग संस्थान ने जीत हासिल की, जबकि एथलेटिक्स स्पोर्ट्स क्लब दूसरे स्थान पर रहा। महिलाओं की ओपन श्रेणी में स्वामी विवेकानंद खेल एवं योग संस्थान विजेता रहा, जबकि एथलेटिक्स स्पोर्ट्स क्लब दूसरे स्थान पर रहा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.