Headlines

Muzaffarpur में एस. सुधाकर बने उत्तर बिहार वन क्षेत्र के नए आरसीसीएफ, संभाला पदभार

Muzaffarpur में एस. सुधाकर, नए रीजनल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (RCCF) Muzaffarpur में एस. सुधाकर, नए रीजनल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (RCCF)
Advertisements

Muzaffarpur 19 February :पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत उत्तर बिहार वन क्षेत्र के नए रीजनल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (RCCF) के रूप में एस. सुधाकर (आईएफएस) ने Muzaffarpur में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व आरसीसीएफ डॉ. के. नेशा मणि (आईएफएस) से कार्यभार संभाला। इस अवसर पर विभिन्न वन प्रमंडलों के डीएफओ, रेंजर एवं अधिकारी उपस्थित रहे। एस. सुधाकर एशियन वॉटर बर्ड सेंसस के स्टेट नोडल ऑफिसर भी हैं और पक्षी संरक्षण के क्षेत्र में उनके नेतृत्व से नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।

Muzaffarpur में एस. सुधाकर, नए रीजनल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (RCCF)

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत Muzaffarpur में उत्तर बिहार वन क्षेत्र के रीजनल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (RCCF) के रूप में एस. सुधाकर (आईएफएस) ने मुजफ्फरपुर स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व आरसीसीएफ डॉ. के. नेशा मणि (आईएफएस) से विधिवत कार्यभार संभाला।

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर तिरहुत वन प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के डीएफओ नरेंद्र पाल सिंह, वैशाली वन प्रमंडल, हाजीपुर के डीएफओ अमित कुमार, सीतामढ़ी वन प्रमंडल की डीएफओ डॉ. अमिता राज सहित विभिन्न वन प्रमंडलों के डीएफओ, रेंजर एवं फॉरेस्टर मौजूद रहे।

Muzaffarpur में एस. सुधाकर, नए रीजनल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (RCCF)
Muzaffarpur में एस. सुधाकर, नए रीजनल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (RCCF)

इस मौके पर एसएनएस कॉलेज, हाजीपुर के जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष सह एशियन वॉटर बर्ड सेंसस के कॉर्डिनेटर डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने एस. सुधाकर का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि एस. सुधाकर एशियन वॉटर बर्ड सेंसस के स्टेट नोडल ऑफिसर भी हैं और पक्षी संरक्षण के क्षेत्र में उनका विशेष अनुभव रहा है।

https://amzn.to/3OoAeYa

वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके नेतृत्व में बिहार में कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए हैं। उत्तर बिहार वन क्षेत्र के नए आरसीसीएफ के रूप में उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे वन संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा पक्षी संरक्षण के क्षेत्र में नई पहल करेंगे और विभागीय कार्यों को गति प्रदान करेंगे।

वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आशा व्यक्त की कि एस. सुधाकर के नेतृत्व में उत्तर बिहार में वन प्रबंधन और संरक्षण कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *