www.goltoo.in

Muzaffarpur Senior Football League के लिए टीम और खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से

August 1, 2024 | by Goltoo

mfa

Muzaffarpur 1 August : Muzaffarpur Senior Football League मुजफ्फरपुर जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग टूर्नामेंट इस वर्ष अगस्त माह के मध्य में शुरू किया जाएगा जिसके लिए दिनांक 01 08 24 से 07 08 24 तक टीम और खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म भर कर जमा करना है।

Muzaffarpur Senior Football League


दिनांक 08 08 24 से 10 08 24 के बीच फॉर्म का स्कूटनी किया जाएगा।


फॉर्म प्राप्त करने और जमा लेने के लिए श्री सुनील कुमार सिंह कार्यकारी सचिव मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन को अधिकृत किया गया है। इसमें इनका सहयोग श्री चंद्र शेखर कुमार उर्फ चंदू जी करेंगे।


संपर्क नंबर
सुनील कुमार 9835288684
चंदू जी 8002597599

Muzaffarpur Senior Football League
Muzaffarpur Senior Football League

चुकी बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा सैयद मुहम्मद मोइनुल हक फुटबॉल टूर्नामेंट होने का डेट अनाउंस कर दिया गया है और इसके लिए जिला फुटबॉल टीम को तैयार किया जाना है जो जिला फुटबॉल लीग में खेलने वाली टीमों के तरफ से खेलने वाले खिलाड़ियों के बीच से ही चुना जाना है इसके लिए शीघ्रता शीघ्र लीग मैच शुरू किया जाना है और समय कम है।

बीते वर्ष 2023 जिला फुटबॉल लीग में कुल 13 टीमें भाग ली थी और न्यू स्टार फुटबॉल क्लब विजेता और आई जी फुटबॉल टीम उप विजेता हुए थी।उन सभी 13 टीमों के अध्यक्षों/सचिवों को सूचना भेजी गई है और इनके अतिरिक्त भी कोई क्लब पंजीयन की प्रक्रियाओं को पूरा कर 2024 में होने वाली लीग में भाग लेना चाहते है का भी स्वागत है। इस लिए दिए गए समय अवधि का सम्मान करे क्योंकि इसमें कोई बदलाव नहीं होगा और न बढ़ाया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all