Headlines

Muzaffarpur Smart City : मुजफ्फरपुर स्मॉर्ट सिटी योजना – सौ करोड़ और हुए पानी पानी ..कहने को क्या रह गया..

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 21 June : मुजफ्फरपुर स्मॉर्ट सिटी योजना -सौ करोड़ और हुए पानी पानी ..कहने को क्या रह गया..

SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College

मुजफ्फरपुर में हुई मॉनसून के पहली फुहार ने ही बेतरतीब स्मार्ट सिटी निर्माण की कलई खुलने लगी है. बड़े बड़े नालो गड्ढों के बीच मोतीझील में लगा है पानी. पहले कोरोनावायरस फिर स्मार्ट सिटी निर्माण मुजफ्फरपुर में व्यवसाय करना हो गया मुहाल.

SKJ Law College

मुजफ्फरपुर में व्यवसाय के लिए अब पर्याप्त वातावरण नहीं मिल पा रहे हैं. मुजफ्फरपुर में नगर निगम के द्वारा सुविधाएं तो दी नहीं जा रही है पर टैक्स अनेकों तरह के वसूले जा रहे हैं. मुजफ्फरपुर में व्यवसाई अब या तो बंद कर देंगे या पलायन को तैयार होंगे. रहने के लिए न्यूनतम स्तर का एक प्रावधान होना चाहिए किसी भी शहर में जो मुजफ्फरपुर में है ही नहीं.

SKJ Law College

जगह-जगह नालों के लिए गड्ढे खोदे गए हैं अभी अभी 4 दिन पहले कलमबाग चौक पर भी बड़ा गड्ढा कर दिया गया और जिसकी वजह से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. गड्ढा खोदने के बाद से उसपर कोई काम की शुरुआत भी नहीं हुई है. अघोरिया चौक पर भी इसी तरीके से नाला निर्माण के लिए नाले के कचरे को सड़क पर निकालकर छोड़ दिया गया है.

SKJ Law College
कलमबाग चौक पर भी बड़ा गड्ढा कर दिया गया
SKJ Law College
Saraiyaganj Muzaffarpur
SKJ Law College

1 दिन की बरसात में जब ये हालात है तो आगे क्या होगा. शहर के कई मोहल्लों में भी बरसात के पानी अब तीन तीन फिट लग गए हैं. मोतीझील छोटी सरैयागंज धर्मशाला बैरिया ब्रह्मपुरा अघोरिया बाजार कच्ची पक्की अतरदह गौशाला हर तरफ पानी ही पानी है. करोड़ों खर्च हुए हैं नालों पर और सैकड़ों करोड़ से मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी का निर्माण हो रहा है. फिर भी मुजफ्फरपुर शहर की स्थिति नारकीय है. चाहे ट्रैक्टर कार स्कूटर और मोटरसाइकिल पैदल सभी गिर रहे इन बड़े-बड़े गड्ढों में.

SKJ Law College

नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय कहते हैं.- स्टेशन रोड ने सुबह-सुबह निर्माणाधीन स्मार्ट सिटी के नाले की कनेक्टिविटी कराई गई है जिसके बाद तेजी से मोतीझील धर्मशाला और स्टेशन रोड का पानी निकला है बाकी जगहों पर जहां कनेक्टिविटी नहीं है सभी जगहों पर कनेक्टिविटी के साथ ही नाला निर्माण का आदेश दिया गया है ताकि बरसात में जल जमाव की समस्या से लोगों को नहीं देना पड़ेगा .

मौसम पूर्वानुमान के अनुसारअगले 3 दिनों में भारी बरसात का अनुमान है. पिछले 24 घंटे में 83 मिली मीटर की बारिश बरसात हुई है. वैसे मुजफ्फरपुर में स्मार्ट सिटी निर्माण के कारण उल्टी गंगा बहना तो तय था ही इसलिए कि समय पर नालों का निर्माण नहीं हो सका है और कहीं किसी से जुड़ाव नहीं है.