Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 8 May : Muzaffarpur के भगवानपुर स्थित होटल गोल्डेन मीट में भारत विकास परिषद्, स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उनके साहित्य, कविताओं और मुजफ्फरपुर से जुड़े संबंधों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Muzaffarpur में Bharat Vikash Parishad ने मनाई गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती

Muzaffarpur के भगवानपुर चौक स्थित होटल गोल्डेन मीट के सभागार में गुरुवार को भारत विकास परिषद्, स्वामी विवेकानंद शाखा की ओर से गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और समाज में गुरुदेव के योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई।

Bharat Vikash Parishad ने मनाई गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती
Muzaffarpur में Bharat Vikash Parishad ने मनाई गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, Muzaffarpur के पूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. एस. के. पॉल थे। शाखा के अध्यक्ष डॉ. एन. के. मिश्रा ने मुख्य अतिथि डॉ. पॉल एवं बिहार बैंगोली संघ के उपाध्यक्ष राणा कर्मकार का स्वागत किया। वहीं शाखा के कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि ने अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. सुमन झा ने किया।

Advertisements

गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद डॉ. एस. के. पॉल ने उनके साहित्यिक जीवन, लेखन शैली और कविताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरुदेव का साहित्य आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।

Bharat Vikash Parishad ने मनाई गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती
Muzaffarpur में Bharat Vikash Parishad ने मनाई गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती

वहीं राणा कर्मकार ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के मुजफ्फरपुर से जुड़े संबंधों की जानकारी साझा की और उनके सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष डॉ. एन. के. मिश्रा ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अखिलेश कुमार मणि ने अतिथियों को भगवत गीता भी भेंट की।

इस अवसर पर शाखा के नए सदस्यों डॉ. अजय कुमार और मनीष कुमार कुंदन सहित अन्य सदस्यों को शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में डॉ. एच. एन. भारद्वाज, डॉ. शोभा रानी, डॉ. के. के. चौधरी, सुधीर कुमार सिंह, डॉ. नवनीत शांडिल्य, डॉ. मुकुंद कुमार, अजीत गौड़, यदूनाथ पंडित, विशाल राज समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.