www.goltoo.in

Prof. Dinesh Chandra Rai की टीम ने पलाश फूल से विकसित किया एंटीऑक्सीडेंट युक्त हेल्दी कोम्बुचा ड्रिंक

May 8, 2026 | by Goltoo

dcrai12

Muzaffarpur 8 May : BHU और बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति Prof. Dinesh Chandra Rai के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने पलाश फूल से एंटीऑक्सीडेंट युक्त कोम्बुचा पेय विकसित किया है। यह शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल Food and Humanity 2026 में प्रकाशित हुआ है, जो स्वास्थ्य, आयुर्वेद और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Prof. Dinesh Chandra Rai शोध टीम ने पलाश’ के फूलों से तैयार हर्बल कोम्बुचा ने वैश्विक बाजार के लिए खोले नए द्वार

भारतीय वनस्पति विज्ञान और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, बीएचयू की शोध टीम ने सीनियर प्रोफेसर तथा वर्तमान में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति Prof. Dinesh Chandra Rai के नेतृत्व में पारंपरिक औषधीय फूल ‘पलाश’ से एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट युक्त ‘कोम्बुचा’ पेय विकसित किया है।

यह शोध विश्वप्रसिद्ध एल्सेवियर ग्रुप के अंतरराष्ट्रीय जर्नल फूड एंड ह्यूमैनिटी के 2026 के अंक में प्रकाशित हुआ है। यह शोध एक उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सहयोग का परिणाम है, जिसमें बीएचयू के डेयरी विज्ञान और खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग से सुमन भारती और अरविन्द कुमार के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया की डीकिन यूनिवर्सिटी के सीएएसएस फूड रिसर्च सेंटर से आकांक्षा गुप्ता शामिल रहीं ।

Prof. Dinesh Chandra Rai
Prof. Dinesh Chandra Rai शोध टीम ने पलाश’ के फूलों से तैयार हर्बल कोम्बुचा ने वैश्विक बाजार के लिए खोले नए द्वार

शोध टीम की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि यह शोध ‘स्थानीय से वैश्विक’ की दिशा में एक बड़ा कदम है। पलाश जैसे पारंपरिक भारतीय फूलों की औषधीय शक्ति को आधुनिक विज्ञान के माध्यम से दुनिया के सामने लाना उनके शोध टीम की बड़ी उपलब्धि है। प्रो. राय ने कहा कि, यह अनुसंधान न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतर विकल्प प्रदान करेगा, बल्कि हमारे ग्रामीण संसाधनों के मूल्यवर्धन के जरिए किसानों के लिए समृद्धि के नए मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

Prof. Dinesh Chandra Rai ने बताया कि अत्याधुनिक तकनीकों जैसे हाई-रिज़ॉल्यूशन सटीक मास स्पेक्ट्रोमेट्री और एटीआर-एफटीआईआर के जरिए यह सिद्ध किया कि किण्वन की प्रक्रिया पलाश के फूलों की जैविक शक्ति को कई गुना बढ़ा देती है । शोध के दौरान यह पाया गया कि किण्वन के बाद पलाश कोम्बुचा में एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि में 22.78% का इजाफा हुआ और पेय में कुल फेनोलिक सामग्री 126.77 से बढ़कर 263.54 mg प्रति 100 ग्राम हो गई । इसके अतिरिक्त, विश्लेषण में होमोब्यूटिन 4-ग्लूकोसाइड और क्वेरसेटिन-3B-D-ग्लूकोसाइड जैसे नए मेटाबोलाइट्स की पहचान हुई, जो अपने सूजन-रोधी और तंत्रिका तंत्र की सुरक्षा गुणों के लिए विश्व स्तर पर जाने जाते हैं ।

Prof. Dinesh Chandra Rai Leads BHU-BRABU Palash Kombucha Breakthrough
Prof. Dinesh Chandra Rai Leads BHU-BRABU Palash Kombucha Breakthrough

प्रो राय ने आगे कहा कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी यह शोध मील का पत्थर साबित हो सकता है। यह तकनीक न केवल भारतीय आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाएगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर पलाश जैसे कम उपयोग होने वाले फूलों के माध्यम से सतत कृषि और जैव विविधता को भी सहारा देगी । दोनों विश्वविद्यालय के शैक्षणिक समुदाय और एलुमनी एसोसिएशन ने प्रो. राय को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह शोध खाद्य विज्ञान के क्षेत्र में भारत की संप्रभुता को और मजबूती प्रदान करेगा।

Prof. Dinesh Chandra Rai Leads BHU-BRABU Palash Kombucha Breakthrough

In a major achievement for Indian botanical science and food processing research, a team of researchers from Banaras Hindu University (BHU), led by senior professor and current Vice-Chancellor of Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University (BRABU), Prof. Dinesh Chandra Rai, has successfully developed a powerful antioxidant-rich kombucha beverage using the traditional medicinal flower Palash.

The groundbreaking research has been published in the 2026 edition of the internationally reputed Elsevier journal Food and Humanity. The study is the result of a high-level international collaboration involving researchers from BHU and Deakin University, Australia.

The research team included Suman Bharti and Arvind Kumar from the Department of Dairy Science and Food Technology at BHU, along with Akanksha Gupta from the CASS Food Research Centre at Deakin University.

Speaking about the achievement, Prof. Dinesh Chandra Rai described the research as an important step toward taking India’s traditional medicinal knowledge to the global stage. He said that transforming the medicinal properties of Palash flowers into a scientifically validated health beverage reflects the growing strength of Indian research in food innovation and herbal science.

According to Prof. Rai, the study not only offers a healthier beverage option for health-conscious consumers but also opens new opportunities for rural economic development by adding commercial value to locally available natural resources like Palash flowers.

The researchers used advanced technologies such as High-Resolution Accurate Mass Spectrometry and ATR-FTIR analysis to study the fermentation process. Their findings revealed that fermentation significantly enhanced the biological properties of the flower extract.

The study showed that antioxidant activity in Palash kombucha increased by 22.78% after fermentation. In addition, the total phenolic content of the beverage rose from 126.77 mg to 263.54 mg per 100 grams, indicating a substantial improvement in its health-promoting properties.

Researchers also identified important metabolites, including Homobutein 4-glucoside and Quercetin-3β-D-glucoside, which are globally recognized for their anti-inflammatory and neuroprotective benefits.

Prof. Rai further stated that the innovation could become a milestone from a commercial and environmental perspective as well. The technology has the potential to promote Indian Ayurveda globally while supporting sustainable agriculture and biodiversity conservation through the utilization of underused flowers such as Palash.

The academic communities and alumni associations of both universities congratulated Prof. Rai and the research team for this remarkable accomplishment. They expressed confidence that the study would further strengthen India’s position in global food science and functional beverage research.

RELATED POSTS

View all

view all