www.goltoo.in

Muzaffarpur Weather Alert : मुजफ्फरपुर में वर्षा और मेघगर्जन की चेतावनी

May 2, 2022 | by Goltoo

IMG_20220422_143602

Patna 2 May : मौसम विभाग पटना द्वारा दी गई अद्यतन जानकारी – मुजफ्फरपुर जिले के कुछ भागों में अगले 2 से 3 घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है. इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर पर आवर) हो सकती है तथा वज्रपात की संभावना है.

वज्रपात की संभावना

इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है वे सतर्क और सावधान रहें. यदि आप खुले में हो तो शीघ्र अति शीघ्र किसी पक्के मकान की शरण ले. पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. यह चेतावनी इन तीनों जिलों के आसपास के जिलों के लिए भी लागू होती है. मौसम कभी भी बदल सकता है. आंधी पानी में काफी नुकसान हुआ है और कई जगहों पर बिजली के पोल और खंभे गिर गए हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि उत्तर भारत से हीटवेव (Heat Wave) जा रहा है. प्री मानसून (Pre-Monsoon) आ रहा है. इसलिए जल्द ही राहत की बारिश होगी.

#Muzaffarpurweather #Muzaffarpurnews

RELATED POSTS

View all

view all