Muzaffarpur के प्रख्यात शिक्षाविद् एवं BRABU के पूर्व प्रोफेसर मनेंद्र कुमार अंतरराष्ट्रीय “ सुप्रीम वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइटल “ से सम्मानित
July 5, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 5 July : Muzaffarpur के प्रख्यात शिक्षाविद् एवं BRABU के पूर्व प्रोफेसर मनेंद्र कुमार को शिक्षा, अनुसंधान और अकादमिक नेतृत्व में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय ‘सुप्रीम वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइटल’ से सम्मानित किया गया।
Muzaffarpur के प्रख्यात शिक्षाविद् एवं BRABU के पूर्व प्रोफेसर मनेंद्र कुमार
शिक्षा, अनुसंधान एवं अकादमिक नेतृत्व के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक समय तक दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रख्यात शिक्षाविद् एवं कीट वैज्ञानिक प्रो. मनेंद्र कुमार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित “ सुप्रीम वर्ल्ड रिकॉर्ड् टाइटल “ से सम्मानित किया गया है ।यह सम्मान संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित इकोहग एल. एल. सी . द्वारा प्रदान किया गया है । प्रमाण पत्र में उल्लेखित है कि प्रो. कुमार ने अपने दीर्घ एवं गौरवशाली शैक्षणिक जीवन में शिक्षण , शोध , नवाचार तथा अकादमिक नेतृत्व के छेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है ।पर्यावरण – अनुकूल कीट प्रबंधन , कृषि विज्ञान तथा जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्रों में उनके अनुसंधान कार्यों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सराहना मिली है ।

प्रो. कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान प्राचार्य , जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष , विज्ञान संकाय अध्यक्ष तथा एकेडमिक स्टाफ़ कालेज के निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए शैक्षणिक संस्थानों को सुदृढ़ करने शोध संस्कृति को बढ़ावा देने तथा युवा शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । उन्हें उनके शोध प्रकाशन , नवाचार और शैक्षणिक उपलब्धियाँ उन्हें वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाने में सहायक रही हैं ।
BRABU VC Prof Dinesh Chandra Rai, अनुग्रह नारायण सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान की नियंत्रण परिषद के सदस्य मनोनीत https://t.co/4BgsH5j4I0 #Muzaffarpur #ansinha@brabu_ac_in@DineshCRai pic.twitter.com/9VYA0cyK1Z
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 4, 2026
प्रो. कुमार बी. आर. ए. बिहार विश्वविद्यालय , Muzaffarpur से चार साल पहले सेवानिवृत्त हुए हैं परंतु आज भी वे शोध एवं नवाचार में काफ़ी सक्रिय हैं ।यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत उपलब्धियों का गौरवपूर्ण प्रतीक है , बल्कि भारतीय शिक्षा एवं वैज्ञानिक समुदाय के लिए भी गर्व का विषय है । उनके योगदान ने यह सिद्ध किया है कि समर्पण , ज्ञान और निरंतर अनुसंधान के माध्यम से छोटे जगह में रहकर भी वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है ।
इस अवसर पर शिक्षाविदों , वैज्ञानिकों , विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों ने प्रो. कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रेरणादायी योगदान की सराहना की है ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all