Bihar NewsMuzaffarpur News
Advertisements

Patna/Muzaffarpur 4 July : BRABU कुलपति Prof Dinesh Chandra Rai को अनुग्रह नारायण सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान की नियंत्रण परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया। यह जिम्मेदारी दो वर्षों के लिए होगी

BRABU VC Prof Dinesh Chandra Rai

बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति Prof Dinesh Chandra Rai को पटना स्थित प्रतिष्ठित अनुग्रह नारायण सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान की नियंत्रण परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। कुलपति प्रो. राय का यह मनोनयन पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले दो वर्षों की अवधि के लिए प्रभावी होगा।

BRABU VC Prof Dinesh Chandra Rai
BRABU VC Prof Dinesh Chandra Rai

इस महत्वपूर्ण अकादमिक दायित्व पर शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कुलपति Prof Dinesh Chandra Rai ने कहा कि अनुग्रह नारायण सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान सामाजिक और आर्थिक विमर्श का एक ऐतिहासिक केंद्र रहा है। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में, हमारा प्राथमिक उद्देश्य केवल पारंपरिक शोध तक सीमित रहना नहीं, बल्कि एक ऐसा सकारात्मक अकादमिक इकोसिस्टम विकसित करना है जो डेटा-संचालित नीति निर्माण को सशक्त कर सके।

Advertisements

प्रो राय ने कहा कि इस परिषद के माध्यम से मेरा यह दृढ़ प्रयास रहेगा कि हम अंतःविषय अनुसंधान को बढ़ावा दें, ताकि बिहार के समावेशी विकास और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान तलाशे जा सकें।

कुलपति Prof Dinesh Chandra Rai के इस प्रतिष्ठित परिषद में शामिल होने पर बीआरएबीयू के वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कुलपति के वैश्विक विज़न, कुशल प्रशासनिक नेतृत्व और समृद्ध अकादमिक अनुभवों का लाभ निश्चित रूप से संस्थान के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उन्नयन में सहायक सिद्ध होगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.