Muzaffarpur News

बिहार विश्वविद्यालय Nalanda Gyan Kumbh रथ-यात्रा निकालेगी

Advertisements

Muzaffarpur 29 OCtober : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर, नालंदा, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले आगामी Nalanda Gyan Kumbh (16 से 18 नवंबर 2024) में बाबासाहेब भीमराव अम्बेदकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर भी अकादमिक सहयोगी और सह-संयोजक की भूमिका में है।

Nalanda Gyan Kumbh

इस निमित विश्वविद्यालय के कुलपति और नालंदा ज्ञानकुंभ आयोजन समिति के उपाध्यक्ष प्रो. दिनेश चंद्र राय ने प्रेस-वार्ता कर नालंदा में होने वाले ज्ञानकुंभ की विस्तृत जानकारी दी। प्रेस-वार्ता में कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि नालंदा ज्ञानकुंभ भारतीय ज्ञान परंपरा की पुनस्र्थापना की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। बिहार विश्वविद्यालय की ओर से नालंदा ज्ञानकुंभ को ध्यान में रखकर एक ‘ज्ञानकुंभ रथ-यात्रा’ को निकालने की योजना बनी है। यह रथ-यात्रा विश्वविद्यालय के प्रांगण निकलेगी तथा विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले सभी महाविद्यालयों और जिलों से गुजरते हुए नालंदा ज्ञानकुंभ में समाप्त होगी।

बिहार विश्वविद्यालय Nalanda Gyan Kumbh रथ-यात्रा निकालेगी
बिहार विश्वविद्यालय Nalanda Gyan Kumbh रथ-यात्रा निकालेगी

इस ज्ञानकुंभ रथ-यात्रा को आगामी 13 नवम्बर 2024 को कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय हरी झंडी दिखाकर अपनी शुभकामनाओं के साथ रवाना करेंगे तथा दिनांक 15 नवम्बर 2024 को यह रथ-यात्रा माँ जानकी जन्मस्थली सीतामढ़ी, सत्याग्रह की भूमि मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, हाजीपुर होते हुए नालंदा पहुंचेगी। विश्वविद्यालय द्वारा नामित ज्ञानकुंभ समन्वयक प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि नालंदा ज्ञानकुंभ में बिहार विश्वविद्यालय की ओर से किए जा रहे नवाचारो की प्रस्तुति हेतु प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।


कुलपति प्रो. राय ने कहा कि विकसित भारत /2047 के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं भारतीय भाषाओं की भूमिका पर केन्द्रित नालंदा ज्ञानकुंभ के तीन हिस्से हैं- प्रतियोगिता, प्रदर्शनी और परिसंवाद। इनमें प्रतियोगिताओं को संचालित करने का दायित्व बाबासाहेब भीमराव अम्बेदकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर को दिया गया है। इस दिशा में विश्वविद्यालय ने एक समिति बनाकर अखिल भारतीय स्तर पर इस प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार हेतु प्रयास किया है, जिससे हजारों की संख्या में प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण हो चुका है।
इस अवसर पर उपस्थित नालंदा ज्ञानकुंभ के संयोजक और विश्वविद्यालय यू.जी.सी.-एमएमटीटीसी के उपनिदेशक डाॅ. राजेश्वर कुमार ने कहा कि नालंदा ज्ञानकुंभ में 12 राज्यों की सहभागिता रहने वाली है, जिसमें लगभग डेढ़ सौ शैक्षिक संस्थानों की प्रत्यक्ष भागीदारी होगी तथा एक हजार से अधिक शिक्षाविद् उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अम्बेदकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के कुलानुशासक और विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवक्ता, प्रो. बी.एस.राय ने कहा कि अपना विश्वविद्यालय इस ज्ञानकुंभ में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लेगा और बड़े पैमाने पर यहाँ के शिक्षक और शोधार्थी अपने शोध-पत्र को प्रस्तुत करेंगे।

मौके पर आरबीबीएम काॅलेज की प्राचार्या, प्रो. ममता रानी, गणित विभाग के अध्यक्ष प्रो. संजय कुमार, स्पोट्र्स सेकेट्री डाॅ. कांतेश कुमार, एल.एस. काॅलेज, मुजफ्फरपुर बी.एम.सी. के डाॅ. प्रशांत कुमार राय उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.