Bihar News
Advertisements

विभागीय बैठक में समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आई है कि विश्वविद्यालयों में एक से अधिक प्रशासनिक पदों के कार्यों को निष्पादित करने हेतु एक ही व्यक्ति पदाधिकारी प्राधिकृत हैं

Patna 25 March : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को (आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना एवं नालंदा खुला विश्वविद्यालय पटना शामिल हैं) पत्र लिखकर एक प्रशासनिक पद का कार्य यथासंभव एक ही है व्यक्ति या पदाधिकारी को सौंपने की बात की है.

बिहार सरकार का कहना है कि विभागीय बैठक में समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आई है कि विश्वविद्यालयों में एक से अधिक प्रशासनिक पदों के कार्यों को निष्पादित करने हेतु एक ही व्यक्ति पदाधिकारी प्राधिकृत हैं. इससे प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब होता है तथा कार्य की गुणवत्ता में भी कमी आती है.

अतः बिहार सरकार ने अनुरोध किया है कि यथासंभव एक प्रशासनिक कार्य हेतु मात्र एक व्यक्ति/पदाधिकारी को प्राधिकृत/नियुक्त किया जाए. समतुल्य योग्यता के पदाधिकारी अनुपलब्ध होने की स्थिति में विशेष परिस्थिति में एक व्यक्ति पदाधिकारी को एक से अधिक प्रशासनिक कार्य के लिए प्राधिकृत किया जाए. बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने राज्य के सभी कुलपतियों को इस आशय में पत्र लिखा है.

Advertisements

#bihargovernment #university #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.