Headlines

L.S. College में 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम

l s college L.S. College में 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम
Advertisements

Muzaffarpur 18 July : L.S. College के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया.

L.S. College में 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम
L.S. College में 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम

L.S. College प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय के विभागीय स्तर पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश पर सभी विभागो द्वारा ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. प्राचार्य प्रो राय ने कहा ओरिएंटेशन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को एक अज्ञात परिसर के माहौल, उसके संकायों और बुनियादी ढांचे से परिचित कराना है. यह उन्हें पढ़ाई के साथ आवश्यक संबंध बनाने और अन्य साथियों के बीच नेटवर्क विकसित करने में सक्षम बनाता है।

SKJ Law College
L.S. College में 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम

“मेरी कक्षा कहाँ होगी? मेरी प्रमुख विषयवस्तु क्या होगी, पाठ्यक्रम संरचना क्या है?” जब छात्र अपना कॉलेज जीवन शुरू करते हैं, तो उनके मन में अनगिनत प्रश्न घूमते रहते हैं. ओरिएंटेशन कार्यक्रम छात्रों की इन सभी जिज्ञासाओं का समाधान करता है. प्रथम वर्ष की शुरुआत में छात्रों को परिसर में उनके परिवेश से परिचित कराने की आवश्यकता है, साथ ही प्रत्येक छात्र के लिए अनिवार्य नियम और विनियम की जानकारी देना भी जरुरी है.

प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि प्रथम बैच में सीबीसीएस पाठ्यक्रम के सफल अनुपालन में शिक्षको की अति महत्वपूर्ण भूमिका होगी क्योंकि पाठ्यक्रम में जहां वैदिक गणित और योग, आयुर्वेद जैसे हमारी हजारों साल पुरानी समृद्ध ज्ञान है वही बिग डाटा एनालिसिस और क्लाउड कम्प्यूटिंग जैसे अल्ट्रा मॉडर्न टेक्नोलॉजी है. कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्रों को पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी तथा उनके लिए उपलब्ध विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया गया. इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष प्रो टीके डे ने छात्रों से वर्ग में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा. मौके पर डॉ नवीन कुमार, डॉ नीरज कुमार, डॉ मयंक मौसम, जितेंद्र मोहन, अनिल ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

#lscollege #Muzaffarpur #news