Muzaffarpur 22 February : विश्वविख्यात Oxford University, यूनाइटेड किंगडम द्वारा बिहार के प्रख्यात कीट वैज्ञानिक प्रो. मनेन्द्र कुमार को कृषि कीट विज्ञान (एग्रीकल्चरल एंटोमोलॉजी) के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनके दीर्घकालिक शैक्षणिक योगदान, उत्कृष्ट अनुसंधान कार्यों एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया।
Oxford University प्रो. मनेन्द्र कुमार को मानद डॉक्टरेट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद की संस्तुति एवं औपचारिक स्वीकृति के उपरांत प्रो. मनेन्द्र कुमार को यह मानद उपाधि प्रदान की गई। उनके शोध कार्यों ने कृषि क्षेत्र में कीट प्रबंधन के आधुनिक और प्रभावी तरीकों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रो. कुमार ने विशेष रूप से लिची, केला, अमरूद, आलू, प्याज, बैंगन और टमाटर जैसी फलों एवं सब्जियों की फसलों में लगने वाले हानिकारक कीटों की पहचान, उनके जीवन चक्र तथा नियंत्रण के वैज्ञानिक उपायों पर व्यापक शोध किया है। उनके शोध-पत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं, जिनसे किसानों को फसल संरक्षण में व्यावहारिक लाभ मिला है।
Prof. Manendra Kumar के नेतृत्व में विकसित अल्ट्रासोनिक-सुगंध आधारित रॉडेन्ट डिटेरेन्ट डिवाइस का यूके में डिज़ाइन पेटेंट पंजीकृत https://t.co/tilgj5NR9T @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/zX4Y1buWTc
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 29, 2026
उनकी इस उपलब्धि से न केवल बिहार बल्कि पूरे देश का शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक समुदाय गौरवान्वित महसूस कर रहा है। शिक्षा जगत से जुड़े विद्वानों और कृषि विशेषज्ञों ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।
प्रो. मनेन्द्र कुमार की यह सफलता युवा शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह दर्शाती है कि समर्पण, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से वैश्विक स्तर पर भी पहचान बनाई जा सकती है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।