पटना में 23वीं राज्य Masters Wsimming Competition, मुजफ्फरपुर के उमेश कुमार और कुंदन राज का शानदार प्रदर्शन
August 24, 2026 | by Goltoo
Patna/Muzaffarpur 24 August : पटना की 23वीं राज्य Masters Wsimming Competition में मुजफ्फरपुर के उमेश कुमार ने 4 और कुंदन राज ने 3 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
Masters Wsimming Competition
बिहार तैराकी संघ के तत्वावधान में रविवार को पटना के बांकीपुर स्विमिंग क्लब में 23वीं राज्य Masters Wsimming Competition का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से तैराकी प्रशिक्षकों और वरिष्ठ तैराकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए। वरिष्ठ तैराक उमेश कुमार ने चार पदक, जबकि उच्च विद्यालय देवरिया के खेल शिक्षक कुंदन राज ने तीन पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

उमेश कुमार ने जीते दो स्वर्ण और दो रजत

50-54 आयु वर्ग में हिस्सा लेते हुए मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ तैराक उमेश कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा उमेश कुमार ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक और 50 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता। इस तरह उनके खाते में कुल चार पदक आए, जिसमें दो स्वर्ण और दो रजत शामिल हैं।

कुंदन राज ने तीन पदकों पर जमाया कब्जा
वहीं उच्च विद्यालय देवरिया के खेल शिक्षक कुंदन राज ने भी प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 40-44 आयु वर्ग में उन्होंने 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक जीता। इसके साथ ही 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में उन्होंने दो कांस्य पदक हासिल किए। कुंदन राज के खाते में कुल तीन पदक रहे।
Muzaffarpur में पहली राजेश बंसल जिला Cestoball Championship संपन्न, फ्यूचर फाइटर्स स्पोर्ट्स एकेडमी का दबदबा https://t.co/6ycMkZlSau #cestoball #Muzaffarpur pic.twitter.com/zI1qHjhGcL
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 22, 2026
मुजफ्फरपुर के तैराकों की उपलब्धि पर बधाई
23वीं राज्य मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी का माहौल है। जिला तैराकी संघ के चेयरमैन राजेश कुमार, अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद और स्विम्फीट के आभास कुमार ने उमेश कुमार और कुंदन राज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी आगे भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मुजफ्फरपुर का नाम रोशन करेंगे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all